Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डायरेक्ट सेलिंग के क्षेत्र में हरियाणा देश में सातवें स्थान पर- राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर के कहा कि महिला शक्ति के महत्व को हमारी नायब सरकार ने हमेशा प्रोत्साहित किया है। हमने लाड़ली योजना और ड्रोन दीदी जैसी कई योजनाएं लागू की और पंचायत में महिला आरक्षण को साकार रूप दिया है। नागर चंडीगढ़ में इंडियन डायरेक्ट सेलिंग एसोसिएशन (आईडीएसए) के हरियाणा, पंजाब, जम्मू – कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के क्षेत्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे थे। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी को सराहते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि यहाँ मौजूद एक – एक महिला देश प्रदेश के विकास की एक मजबूत कड़ी है। आंकड़े बताते हैं कि भारत में डायरेक्ट सेलिंग का मार्किट अब 22 हज़ार करोड़ रुपए को पार कर चुका है। इस कारोबार से लगभग 88 लाख लोगों का जुड़ना दर्शाता है कि यह उद्योग उन्हें बिना किसी निवेश के रोज़गार तथा आजीविका और आय के वैकल्पिक साधन उपलब्ध करवा रहा है।

नागर ने कहा कि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से डिग्री लेकर निकलने वाला युवा वर्ग भी इस कारोबार से जुड़ रहा है और इसे एक बेहतर कैरियर के तौर पर देखने लगा है जो कि सराहनीय है। उन्होंने 50 से अधिक महिला उद्यमियों को डायरेक्ट सेलिंग क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया गया और उन्हें बधाई दी। नागर ने डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया जिसमें उत्पादों में नवाचार और नए उद्योगों की विविधता को प्रदर्शित किया गया। इस दौरान एक शार्ट फिल्म के माध्यम से डायरेक्ट सेलिंग के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को दर्शाया गया और सक्सेस स्टोरीज के बारे में बताया गया।इस अवसर पर आईडीएसए के चेयरमैन विवेक कटोच ने कहा कि हरियाणा ने वर्ष 2023 – 2024 के दौरान डायरेक्ट सेलिंग क्षेत्र में 1041 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार कर पश्चिमीयतर राज्यों में लगातार प्रथम, उत्तरी क्षत्र में दूसरा और देश में सातवां स्थान बरकरार रखा है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के प्रधान सचिव डी सुरेश ने कहा कि इस क्षेत्र में बहुत सी सुनहरी संभावनाएं हैं बस थोड़ी मेहनत की ज़रूरत है। कार्यक्रम में शिवालिक विकास बोर्ड के कार्यकारी उपाध्यक्ष ओम प्रकाश देवीनगर भी उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में खेली गई फूलों की होली

Ajit Sinha

फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुकी सुश्री रेनू खट्टर आज अपने साथियों संग आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मनोहर लाल खट्टर की सरकार युवा विरोधी सरकार, ललित नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x