Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

फरीदाबाद: हरियाणा के खिलाडी ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन कर जीतेंगे और अधिक मेडल : कृष्णलाल पंवार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री (पंचायत एवं खनन मंत्री) कृष्णलाल पंवार का आज भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर पहुँचने पर नव नियुक्त भाजपा फरीदाबाद जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल व बल्लभगढ़ जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और उन्हें ओलंपिक महासंघ का महासचिव बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि हरियाणा के लोगों की सेवा करना ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विजन है । भाजपा की प्रदेश सरकार ने 10 सालों में हरियाणा में बिना भेदभाव के सभी खिलाडियों को आगे बढ़ाने का कार्य किया है और पूरे देश की निगाहें हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन पर रहती हैं। ओलंपिक खेलों के दौरान पूरे देश के लोग सोचते हैं कि हरियाणा के खिलाड़ी मेडल लेकर आएंगे। हरियाणा सरकार की खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने वाली नीतियों के दम पर हरियाणा के खिलाड़ी आगामी ओलंपिक में पहले से भी बेहतर प्रदर्शन कर ज्यादा मेडल जीतेंगे । हरियाणा के युवा खेल में अपना सर्वस्व देकर हरियाणा का नाम रोशन करने का कार्य करते हैं ।फरीदाबाद प्रवास के दौरान प्रदेश के पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर पहुँचे और उन्होंने भाजपा फरीदाबाद एवं बल्लभगढ़ के नव निर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्षों भाजपा पंकज रामपाल और सोहनपाल सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related posts

फरीदाबाद : जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट ने गांव करनेरा में अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनी में बने अवैध निर्माणों किया ध्वस्त।

Ajit Sinha

खरगे और राहुल ने वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि मंदिर में की पूजा-अर्चना.

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जो व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहता है वह अपने जीवन में सफलता भी प्राप्त करता है, भाजपा नेता राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x