Athrav – Online News Portal
दिल्ली मनोरंजन

पर्यटन मंत्री आतिशी ने ‘इत्र और सुगंधी मेले’ का उद्घाटन किया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:केजरीवाल सरकार दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने और उत्सवों के आयोजन के साथ राजधानी के लोगों को इनका लुत्फ़ उठाने की श्रृंखला में इत्र और सुगंधी मेले का आयोजन करवा रही है। सुंदर नर्सरी में आयोजित हो रहे इस तीन दिवसीय मेले में लोग इत्रों की विभिन्न किस्मों से रूबरू होने के साथ-साथ कव्वाली और गजल कार्यक्रम का लुत्फ़ उठा सकेंगे| शुक्रवार को दिल्ली की पर्यटन मंत्री आतिशी ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर पर्यटन मंत्री ने कहा कि, दिल्ली पर्यटन विभाग द्वारा किया जा रहा ‘इत्र और सुगंधी मेला’ पर्यटन को बढ़ावा देने और पारंपरिक उद्योगों को अपना व्यापार बढाने के लिए मंच प्रदान करने की दिशा में दिल्ली सरकार द्वारा की जा रही महत्वपूर्ण पहलों का हिस्सा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली का पर्यटन विभाग समृद्ध कला, संस्कृति और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए नियमित रूप से इस तरह के आयोजन करती है।

पर्यटन मंत्री आतिशी ने कहा कि, इत्र देश के सदियों पुराने पारंपरिक उद्योगों में शामिल है| ये व्यवसाय सैकड़ों सालों से लोगों की आजीविका का साधन रहा है। वर्तमान में ऐसे समय में जब पारंपरिक और कुटीर उद्योग ख़त्म होते जा रहे है ऐसे में ‘इत्र और सुगंधी मेले’ जैसे कार्यक्रमों द्वारा केजरीवाल सरकार का उद्देश्य इन पारंपरिक उद्योगों को बड़ा मंच प्रदान करते हुए मुख्यधारा में शामिल करना है| ताकि ये उद्योगों और इनसे जुड़े लोग हाशिये पर न चले जाए और अर्थव्यवस्था में अपना योगदान दे सके। दिल्ली के पर्यटन विभाग की तरफ से इत्र और सुगंधी मेले का आयोजन 17 से 19 मार्च को निजामुद्दीन के नर्सरी में किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस मेले में लोग दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक इत्रों की विभिन्न किस्मों से रूबरू होने के साथ-साथ कव्वाली और गजल कार्यक्रम का लुत्फ़ उठा सकेंगे साथ ही मेले में एरोमाथेरेपी और इत्र को लेकर भी चर्चाएँ होगी। मेले में हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों की बिक्री व खानपान के विभिन्न व्यंजनों के स्टाल भी शामिल होंगे| साथ ही मेले के माध्यम से आम लोगों को बताया जाएगा कि खुशबूदार फूलों से कैसे इत्र को तैयार किया जाता है। मेले में निज़ामी ब्रदर्स की कव्वाली और नूरां सिस्टर्स की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र होंगे। यहाँ तीन दिन के लिए अलग-अलग निर्धारित कार्यक्रम के माध्यम से जाने-माने कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

Related posts

रजिस्ट्री आने तक किसी पर भरोसा न करें, पहले भी धोखा खा चुके है: अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha

नई दिल्ली: कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पीएम नरेंद्र मोदी के बारे क्या कहा -देखें वीडियो

Ajit Sinha

सभी विद्युत चालित वाहनों पर जीएसटी दर 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत की गई,1 अगस्त, 2019 से प्रभावी होंगे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x