Athrav – Online News Portal
Surajkund

फरीदाबाद : सूरजकुंड में चल रहे 32वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले में आज हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी पहुंचे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सूरजकुण्ड, (फरीदाबाद) :हरियाणा के जिला फरीदाबाद में चल रहे 32वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प  मेले में आज हरियाणा के मुख्य सचिव श्री डीएस ढेसी पहुंचे। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी भी मौजूद थीं। मुख्य सचिव का स्वागत हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक व सूरजकुंड मेला प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक समीर पाल सरो ने किया।
इस मौके पर मुख्य सचिव के साथ आई उनकी धर्मपत्नी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मेला में स्थित विभिन्न स्टाॅलों का भ्रमण किया। इस दौरान मुख्य सचिव कई देशों  के स्थापित स्टाॅलों पर भी गए और स्टाॅल संचालक के साथ बातचीत की तथा उनके द्वारा हाथों से तैयार किए गए उत्पादों की जानकारी भी ली। मुख्य सचिव थीम राज्य उत्तर प्रदेश के स्टाॅल पर भी गए और उन्होंने वहां की जानकारी भी ली।
इसके पश्चात्  मुख्य सचिव तथा अन्य अधिकारी मुख्य चैपाल पर पहुंचे और वहां उन्होंने विभिन्न कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक नृत्यों का आनंद उठाया। इन सांस्कृतिक नृत्यों में न्यूजीलैंड का एक नृत्य और मध्यप्रदेष के सागर का बधाई नृत्य था। सांस्कृति कार्यक्रम के पष्चात मुख्य सचिव का हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक व सूरजकुंड मेला प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक समीर पाल सरो ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। वहीं दूसरी ओर मुख्य सचिव की धर्मपत्नी का स्वागत फरीदाबाद की आयुक्त जी अनुपमा ने शाॅल पहनाकर किया।

Related posts

शहीद इंस्पेक्टर के परिवार के एक सदस्य को नौकरी, घायलों को दी जाएगी एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता : सीएम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: खचा खच भरी बङी चौपाल पर फैशन शो ने दर्शकों का मोह लिया मन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -30 व साइबर सेल की संयुक्त टीम की दो लाख के इनामी कुख्यात बदमाश कुलभूषण के साथ हुई मुठभेड़, गिरफ्तार ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x