Athrav – Online News Portal
Uncategorized

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -56 और पिककप गाडी में सवार बदमाशों के बीच तक़रीबन 20 राउंड गोलियां चली, बदमाश फरार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : आज तड़के पौने तीन बजे के करीब क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -56 व पिककप गाडी में सवार बदमशों के बीच हुई जबरदस्त फायरिंग में तक़रीबन 20 राउंड गोलियां चली। फायरिंग के दौरान किसी के जान माल का कोई नुक्सान की खबर नहीं हैं। इतना जरूर हैं कि मौके से पुलिस से बच कर पिककप गाडी लेकर फरार हो गए हैं। संभवता एटीएम मशीन की चोरी करने के फिराक में थे।
इंचार्ज आनंद कुमार की माने तो आज तड़के पौने तीन बजे के करीब चावला कालोनी से एक पिककप गाडी चला था जिसका पीछा उनके टीम के लोग कर रहे थे जैसे वह लोग सेक्टर -25 इंडस्ट्रीज एरिया में पहुंचे तो बदमाशों ने उनकी टीम के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी व अपने पिककप गाडी को आगे की ओर तेज रफ्तार में भगाते रहे और पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते रहे ,इस दौरान पुलिस ने अपने वचाव में जवाबी फयरिंग की पर वह लोग भागने में सफल रहे। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि पिककप गाडी पर कोई सामान नहीं था पर ऐसा जरूर लग रहा था कि वह लोग किसी और एटीएम मशीन की चोरी करने के फिराक में थे , जोकि बच गया। बताते हैं कि पिककप गाडी ज्यादातर मेवाती गिरोह के लोग एटीएम मशीन की चोरी करने में इस्तेमाल करते हैं। पिछले दिनों चाचा चौक से 12 लाख रूपए से भरे एक एटीएम मशीन को चोरी कर ले गए थे जोकि अभी बरामद नहीं किए गए हैं।

Related posts

Basic Principles of Interior Design

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सुमित गौड़ को कांग्रेस पार्टी की तरफ से मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान के विधान सभा चुनावों में आब्र्जवर बनाया।

Ajit Sinha

31 दिसंबर की रात, नए साल में गुरुग्राम के कोने -कोने में 4000 पुलिस कर्मी की रहेंगी नजर- एसीपी को सुने इस वीडियो      

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x