Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :मेट्रो हॉस्पिटल के डॉ. सुजॉय भट्टाचार्य नी रिप्लेसमेंट की ट्रेनिंग अब विदेशी डॉक्टरों को देंगें,यूरोप ने 6 महीने का लाइसेंस दिया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :चिकित्सा के क्षेत्र में कितनी तेजी से बदलाव आया हैं, जिसका पता आज दोपहर मेट्रो हॉस्पिटल द्वारा एक होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में चला। अब भारत के डा. सुजॉय भटटचार्य यूरोप के डॉक्टरों को नी रेप्लेस्मेंट की ट्रैनिंग देंगें। इससे पहले भारत के डॉक्टर अक्सर विदेशों में ट्रैनिंग के लिए जाते थे,यह पहला मौका हैं जो नी रिप्लेसमेंट की ट्रेनिंग भारत के डॉक्टर यानी वह स्वंय विदेशी डॉक्टरों को देंगें। इसके लिए यूरोप सरकार ने उन्हें छह महीने के लिए बाकायदा लाइसेंस दिया हैं। यह चिकित्सा क्षेत्र व फरीदाबाद के जनता के लिए बड़े ही गर्व की बात हैं। डा. सुजॉय भट्टाचार्य मेट्रो हॉस्पिटल में पिछले कई सालों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं और वह अब तक 10000 से ज्यादा भारतीय और विदेशी मरीजों का सफल ईलाज दे चुके हैं।

डा. सुजॉय भट्टाचार्य ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि शरीर के भारी पन के चलते ज्यादातर लोगों को घुटनों में दिक्कतें हैं, जिन्हें चलने फिरने व उठने बैठने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे लोगों को अपने शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए प्रति दिन प्रात 4 से 6 बजे तक अच्छा खासा सैर करना व दौड़ लगाना बहुत जरुरी हैं। उनका कहना हैं कि नी रेप्लेस्मेंट के क्षेत्र में उन्हें पिछले 20 सालों का अनुभव हैं। अगर आपके घुटने में काफी दिक्कतें हैं,अगर उसे बदलने की सख्त जरुरत हैं तो आप अवश्य बदल सकतें हैं,नी रिप्लेसमेंट ऑपरेशन करने के बाद वह मरीज दूसरे दिन चल फिर सकता हैं। उनका कहना हैं कि नी रिप्लेसमेंट की ट्रैनिंग लेने के लिए विदेशों के कई डॉक्टर उनके पास आते रहते हैं, इनमें से कई डॉक्टर अब भी उनके संपर्क में हैं,जोकि उनके पास आते जाते रहते हैं।
उनका कहना हैं कि उन्हें सोता, नोवी साद, सर्बिया में आयोजित अंतर्राष्टीय सम्मलेन में वरिष्ठ फेकल्टी के रूप में आमंत्रित किया गया। पूर्वी यूरोप का यह एक मात्र बियरली अंतर्राष्टीय सम्मलेन हैं जिसमें इटली ,स्पेन , हंगरी, स्लावोनिया , मोंटेनेग्री व जर्मनी के वरिष्ठ डाक्टरों ने भाग लिया। इस सम्मलेन में वह भारत की तरफ से एक मात्र डॉक्टर थे जिन्हें वहां उपस्थिति के लिए बुलाया गया था। उनका कहना हैं कि नोवी साद यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में 19 सितंबर को नी रिप्लेसमेंट के 2 सफल ऑपरेशन किए। वह कई अंतर्राष्टीय डॉक्टरों एंव सर्जनों से आज भी जुड़े हुए हैं जिसमें वह एक -दूसरे के साथ तकनिकी ज्ञान का आदान प्रदान करते रहते हैं वह डॉक्टर व सर्जन अमेरिका ,जर्मनी , यू.के एंव ऑस्टेलिया जैसे प्रमुख देशों से हैं। इस अवसर पर मेट्रो हॉस्पिटल के निदेशक डा. नीरज जैन,मेडिकल सुप्रीटेंडेट सीमा महेंद्रा उपस्थित थे

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 21 अगस्त को भारत बंद के ऐलान के मद्देनजर डीजीपी ने आज वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:विधायक राजेश नागर ने आज शाहाबाद गांव में चलाया महा सफाई अभियान।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मानव रचना यूनिवर्सिटी को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी ने किया ‘QS I-GAUGE Gold Rating’ से सम्मानित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x