Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सतगुरु की शरण में जाने से ही परमात्मा की प्राप्ति होती है : नवीन भासी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: शनिवार को बल्लभगढ़ के सिटी पार्क में निरंकारी सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें नवीन भासी निरंकारी प्रचारक ने मुख्य मंच से फरमाया कि हमें प्रभु नहीं खोजना, प्रभु परमात्मा के दर्शन केवल सतगुरु के द्वारा किए जा सकते है। जीवन में सतगुरु बहुत आवश्यक है, प्रभु जब जीवन में आते है तो कोई बैरी और बेगाना नही होता क्योंकि सब एक ही परमात्मा की संतान है। सतगुरु जीवन में आकर भवसागर से पार कर देते है। कोई भी भाई बहन आज परमात्मा के दर्शन करना चाहते है तो सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के चरणों में आकर अपने जीवन सफल बना सकते है। फरीदाबाद के संयोजक महेश चंद अत: अपने मुखी एवं सेवादल के अधिकारी श्रीमती शील बजाज, चरण दास महमी, रमेश चावला, सचिन अरोड़ा, चंद्रपाल, राम सरूप, पृथ्वी राज (सोनू) हन्नी खेत्रपाल, पुनीत अरोड़ा, शुभम ओबराय के साथ मिलकर नवीन भासी प्रचारक संत निरंकारी मंडल दिल्ली ने आए हुए सभी निरंकारी संत व बल्लभगढ़ के आए हुए सभी निवासियों का अभिनंदन व धन्यवाद किया। सत्संग  में मुख्यत श्रीमती पुनीता अरोड़ा, आरके चिलाना, संगीता चिलाना, रमेश मनचंदा, संजू, प्रमोद, रेखा यादव, सरिता, रिचा, सुनील मल्होत्रा, ब्रहमदेव, नरेश, आकाश, सुषमा, विमला, अनिल, पिंटू, सक्षम, संगीता दुग्गल, मनिल भाटिया, नवदिश, चंदर, प्रिंस सपरा आदि मौजूद थे। सत्संग में अनेक भाई-बहनों ने गीत व विचार रखकर सतगुरु माता का गुणगान किया। पार्क में सैर करने आए हुए सैकड़ों नागरिकों ने भी सत्संग का आनंद उठाया।

Related posts

फरीदाबाद: हर अभिभावक अपनी बेटी को शिक्षित कर बनाएं आत्मनिर्भर : रेणु भाटिया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लोकतंत्र के फेस्टिवल के रूप में 25 मई मतदान के दिन रहेगा पेड हॉलिडे : जिला निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x