Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : अग्रसेन समाज सेक्टर-8 के अग्रसेन जयंती समारोह में बोले मुख्य अतिथि डीपीसीसी सदस्य लखन कुमार सिंगला


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: अग्रसेन समाज सेक्टर आठ ने महाराज अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में एक समारोह का आयोजन किया जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला एवं दिल्ली में आप सांसद सुशील गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। वहीं, समाज के प्रमुख व्यक्तियों ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की की।
इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला ने कहा कि अग्रसेन समाज ने हमेशा से सर्व समाज की सेवा की और संभालने का काम किया। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने हमें सर्वसमाज का ख्याल रखने की सीख दी जिस पर हम हमेशा से चलते आए हैं। महाराजा अग्रसेन ने समाज को जो मंत्र दिए वो आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई और लोगों को भी कुरीतियों को छोडक़र भाई चारे के साथ रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं, आप सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि महाराज अग्रसेन एक राजा थे, बावजूद वह अपनी प्रजा को अपने परिवार का ही एक हिस्सा मानते थे। उन्होंने अपनी प्रजा में भी वही गुण दिए जो एक व्यक्ति अपने परिवार को देता है।
इस अवसर पर आयोजन समिति में संरक्षक सतीश मित्तल, अध्यक्ष संजय गुप्ता, महासचिव धनेश तायल, कोषाध्यक्ष पवन गोयल, महेश चंद गुप्ता, पीके मित्तल, बाबू राम गुप्ता, लीला धर अग्रवाल, महेश कुमार गुप्ता, राजीव जैन, हेमंत अग्रवाल, सुनील गर्ग, महावीर गोयल, मुकेश गर्ग, सतीश कुमार गुप्ता, विवेक बंसल, नानक चंद अग्रवाल, प्रदीप गोयल, सतीश मधान, डीपी जिंदल, नितिन ङ्क्षसगला, सुनीत गर्ग, संतोष गर्ग, आरपी गोयल, सतीश गोयल, मुकेश अग्रवाल, नरेश गर्ग, श्याम सुंदर मंगला, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, विनोद मित्तल, सतीश कुमार गुप्ता, नवल किशोर गर्ग आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए ।

Related posts

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच-65 और खाद्य एंव आपूर्ति की संयुक्त टीम ने एक गोदाम में छापेमारी कर 250 गेंहू के कट्टे पकड़े-अरेस्ट

Ajit Sinha

श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल द्वारा सात दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती के कार्यक्रम शुरू।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सांसद कार्तिकेय शर्मा की अध्यक्षता में पृथला विधानसभा के विभिन्न गाँवों में जनसंवाद कार्यक्रम बुधवार को : डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x