Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : पल्ला थाना पुलिस ने इस्माइल पुर के एक मकान के कमरे में छापा मार कर नौ जुआरियों को धर दबोचा, दो लाख बरामद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : पल्ला थाना पुलिस ने मंगलवार को इस्माइल पुर के एक मकान के छत के एक कमरे में छापा मार कर जुआ खेलते हुए नौ जुआड़ियों को गिरफ्तार किए हैं,जुआड़ियों के कब्जे से पुलिस ने 2 लाख 13 हजार 181 व तास के 52 पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस ने पकडे गए सभी जुआड़ियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया हैं।
एसएचओ अनिल कुमार की मानें तो उन्हें सूचना मिली थी कि इस्माईल पुर के एक मकान के छत के कमरे में जुआ खेला जा रहा था। इस सूचना के बाद उन्होनें एक टीम गठित की और उस टीम को मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर छापे मारी के लिए भेज दिया, छापे मारी के दौरान देखा कि नौ लोग जुआ खेल रहे हैं और दाव पर काफी पैसे लगे हुए हैं। उनका कहना हैं कि इसके बाद उनकी टीम ने सभी आरोपियों गिरफ्तार कर लिया और पैसों की गिनती करने पर 2 लाख , 13 हजार 181 रूपए व तास के 52 पत्ते बरामद किए गए हैं। पकडे गए आरोपियों के नाम दीपक निवासी मीठा पुर ,दिल्ली , पवन निवासी जैतपुर ,दिल्ली , विजय निवासी जे जे कालोनी , मदन पुर खादर, दिल्ली,बलबिंद्र सिंह निवासी जैतपुर ,दिल्ली , सुरजीत निवासी दीपावली इन्क्लेव , फरीदाबाद , गुरनाम सिंह निवासी जैतपुर ,दिल्ली ,समीर निवासी मदनपुर ,दिल्ली ,मनोज कुमार निवासी जे जे कालोनी ,मदनपुर खादर , दिल्ली व विकास निवासी मीठा पुर ,दिल्ली हैं।

Related posts

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने आज चोरी के वाहनों से छीना झपटी करने वाले तीन झपटमारों को गिरफ्तार किए हैं ,काफी सामान बरामद की हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कांग्रेस सरकार आने पर फॉरेस्ट के नाम पर एक भी मकान का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा : विजय प्रताप

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नगर निगम चुनाव में विभिन्न वर्गों के आरक्षण ड्रा हुए संपन्न।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x