Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:कंपनी का मालिक बताकर फाइनेंस मैनेजर से 30,000,00 की ठगी करने के एक मामले में महिला सहित 4 आरोपित पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद पीएस साइबर क्राइम बल्लभगढ़, फरीदाबाद की टीम ने आज कंपनी का मालिक बता कर फाइनेंस मैनेजर से 30,000,00 रुपए ठगी करने के ठगी करने के एक मामले में एक महिला सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम चंद्रशेखर( उम्र 43 वर्ष), अनुपमा (उम्र 42 वर्ष ), नितिन (उम्र 28 वर्ष) व प्रियांशु (उम्र 22 वर्ष ) को गिरफ्तार किया है। यह सभी के सभी आरोपित दिल्ली के रहने वाले है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि पीएस साइबर क्राइम, बल्लभगढ़ में सेक्टर- 3 निवासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में फाइनेंस मैनेजर के पद पर कार्यरत है, उसके पास एक प्राइवेट नंबर से वाट्सअप पर मैसेज आया कि वह कथित प्राइवेट कम्पनी का मालिक है। वाट्सअप की प्रोफाइल पिक्चर पर भी कंपनी का लोगो लगा हुआ था तथा कंपनी का मालिक कुछ दिन पहले जर्मनी गया हुआ था। शिकायतकर्ता ने इस नंबर को कंपनी मालिक का जर्मनी का नया नंबर माना तथा कथित मालिक द्वारा फोन पर बताया गया कि उसे एक प्रोजेक्ट के लिए एडवांस मे कुछ रूपये चाहिए जिसके बाद शिकायतकर्ता ने 3 अलग- अलग अकाउंट्स में 30,000,00 रूपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसी नंबर से फिर मैसेज आया कि कुछ और पैसे चाहिए जिसके बाद शिकायतकर्ता को ठगों पर संदेह हुआ। जिसपर शिकायतकर्ता की कंपनी के मालिक के बेटे से बात की जोकि अपने पिता के साथ ही जर्मनी में था, जिसने शिकायतकर्ता को बताया कि उसके पिता के द्वारा कोई पैसा वाट्सअप के जरिए नहीं मांगा गया। जिस शिकायत पर पीएस साइबर क्राइम बल्लभगढ़ में ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उनका कहना है कि पीएस साइबर क्राइम सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपित  चंद्रशेखर (43) निवासी सेक्टर- 18 बी द्वारका नॉर्थ दिल्ली, अनुपमा (42) निवासी  सेक्टर -18 बी  द्वारका नॉर्थ दिल्ली, नितिन रिठालिया उर्फ नोनू (28) व प्रियांशु (22) निवासी नजफगढ़ दिल्ली को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।पूछताछ में सामने आया की आरोपित महिला अनुपमा (42) खाताधारक है जो गृहिणी का काम करती है तथा एमबीए की पढ़ाई की हुई है आरोपित महिला का खाता उसके पति चंद्रशेखर (43) ने कमीशन के लालच में आरोपित  नितिन को बेच दिया था। नितिन नाई का काम करता है तथा नितिन ने यह खाता आगे प्रियांशु को बेच दिया जो टैक्सी चलाने का काम करता है आरोपित  नितिन व प्रियांशु दोस्त है तथा चंद्रशेखर कभी कभी बाल कटवाने नितिन की दुकान पर जाता था, जहां उसकी जान पहचान नितिन से हुई थी खाते में ठगी के कुल 10 लाख रूपये आए थे। आरोपित से अधिक पूछताछ के लिए माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है

Related posts

बदमाशों व अवैध गतिविधियों के खिलाफ चला ’ऑपरेशन आक्रमण‘ के तहत 682 अरेस्ट, 494 एफआईआर दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:छंटनी व नामांकन वापस लेने के बाद जिला फरीदाबाद की सभी छह विधानसभा से 64 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम के जोन-द्वितीय, ओल्ड जोन और उनके आसपास के क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण किया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x