Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हाइलाइट्स

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड के निवासियों को मालामाल होने के लिए मॉल रोड को सुंदर व हराभरा,और जाम मुक्त, वेलकम गेट बनाना होगा-वीडियो सुने।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:वार्ड नंबर-21 के पार्षद वीरेंद्र भड़ाना एवं ग्रीन फील्ड मॉल रोड मार्किट एसोसिएशन के चैयरमेन आकाश गुप्ता ने आज बुधवार को संयुक्त रूप से एक बहुत ही शानदार पहल की शुरुआत करने फैसला लिया है। अगर ग्रीन फील्ड कॉलोनी के हजारों निवासीगण उनका साथ देते है, तो ग्रीन फील्ड कॉलोनी सेक्टरों से शानदार कॉलोनी होगी, और ग्रीन फील्ड के निवासी लोग भी उनकी इस पहल से मालामाल हो जाएंगे। आज इसी मसले को लेकर एक रेस्टॉरेंट में वार्ड 21 के पार्षद वीरेंद्र भड़ाना एंव ग्रीन फील्ड मॉल रोड मार्केट एसोसिएशन के चैयरमेन आकाश गुप्ता एवं उनकी टीम के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

पार्षद वीरेंद्र भड़ाना ने कहा कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी, जोकि दिल्ली के बिल्कुल पास, और अरावली के पहाड़ों पर बसा है, और इसका फैलाव लगभग 437 एकड़ में, यह कॉलोनी प्राइवेट कॉलोनी है, जल्दी ही यह कॉलोनी नगर निगम फरीदाबाद में शामिल हो जाएगी। उन्होने बीते दिनों ग्रीन फील्ड को साफ सुथड़ा दिखे इसके लिए अवैध कब्जे एवं अतिक्रमण हटवाए थे, और और ज्यादा सुंदर दिखे, मॉल रोड को कैसे और सुंदर बनाए जाए इसको लेकर आज बुधवार को उनकी ग्रीन फील्ड मॉल रोड मार्किट एसोसिएशन के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई है,

और इसमें यह फैसला लिया गया है कि मार्किट के लोग खुद अपने अपने दुकानें के आगे से लगे हुए सभी बोर्डों को हटाएगें, इससे मॉल रोड की चौड़ाई बढ़ जाएगी , और रोज -रोज लगने वाले जाम से यहां से रोजाना गुजरने वालों को हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, और साफ़ सूथडा और सुंदर भी लगेगा। भड़ाना ने कहा कि ग्रीन फील्ड के मॉल रोड के एंट्री पॉइंट पर एक शानदार वेलकम गेट बनेगा, और सड़क के किनारे दोनों तरफ लाइटों से जगमग होगी, साथ में हरियाली दिखे, इसके लिए सभी दुकानों के आगे गमलों में पौधे लगाएं जाएंगे। सड़कों पर कूड़े दिखाई न दे, इसके लिए सभी दुकानदारों को कूड़ेदान की व्यवस्था की जा रही है। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी के जैसा यहां शहर में कोई भी बड़ी कॉलोनी नहीं है, इसे जितना ज्यादा सूंदर , हरा भरा, और कूड़ा, और जाम मुक्त बनाओगें, उतनी ही यहां के प्रॉपर्टी के दामों में बढ़ौतरी होगी, और यहां के हजारों लोग मालामाल हो जाएंगें।

Related posts

स्टेट क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने 4 लापता बच्चो को उनके माँ – बाप से मिलवाया,फरीदाबाद के भी बच्चे हैं।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: धोखाधड़ी करने वाले बिल्डरों पर कार्रवाई का आदेश-विपुल गोयल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बीती रात सास को गोली मारने वाले दामाद को थाना सारन पुलिस की टीम ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x