Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : डेढ़ लाख लिए थे,9 लाख दे दिए फिर भी तंग कर रहा है सूदखोर , मारपीट पर पुलिस ने नहीं की कार्यवाही,जांच होगी, डीसीपी

 अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: शहर के खेड़ी पुल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने कुछ लोगों पर बड़े आरोप लगाए हैं और महिला का कहना है कि मैंने अपने पास में रहने वाली संतोष से कई वर्ष पहले एक लाख 60 हजार रूपए  लिए थे।  इसके बाद मैंने उसे 8 लाख से ज्यादा रूपए दे दिए। हाल में मैंने उसे अपना मकान बेंच कर भी पैसे दिए, मैंने अपने जेवर बेंच पैसे दिए लेकिन अब वो लोग 16 लाख की मांग कर रहे हैं व  न देने पर उसने उसके साथ मारपीट  की जिसकी शिकायत मैंने स्थानीय पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। इस मामले को लेकर महिला ने 17 अक्टूबर को पुलिस कमिश्नर से भी शिकायत की जिस मामले को डीसीपी सेन्ट्रल को मार्क किया गया लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

PropellerAdsपीड़ित महिला का कहना है कि मैंने 2009 में पैसे लिए थे और 2013 में पैसे दे दिए लेकिन फिर भी धमकाकर पैसे मांगे जाते रहे और मैंने देती रही। इस मामले में डीसीपी सेंट्रल का कहना हैं कि अभी तो इस मामले की जानकारी उन्हें नहीं हैं पर पीड़ित पक्ष को ज्यादा दिक्कत हैं उनसे सेक्टर -12 कार्यालय में मिल सकते हैं और अपनी शिकायत बता सकते हैं और उनकी शिकायत पर जो भी कार्रवाई बनेगी तो वह अवश्य कर देंगें। इससे पहले खेड़ीपुल के एसएचओ राजेंद्र सिंह से संपर्क की गई थी पर उन्होनें अपना फोन नहीं उठाया।  रीता पत्नी मान सिंह चौहान जो गली नंबर एक इंद्रा काम्प्लेक्स कालोनी, तिगांव रोड फरीदाबाद ने अब इस मामले को लेकर महिला आयोग जाने का फैसला लिया है और नए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से एक बार फिर न्याय की गुहार लगाएगी।

महिला का कहना है कि जिस दौरान उसके घर मारपीट हुई उसका वीडियो उसके पास है और उसने खेड़ी थाने के जांच अधिकारी को इस वीडियो को दिखाया था लेकिन उन्होंने कहा वीडियो में लड़ाई झगड़ा या मारपीट नहीं दिख रही है। महिला ने ये वीडियो पुलिस को दिखाया था जिसमे उसका कहना है कि उसके बेटी को उस दिन पीटा गया। वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि मारपीट हो रही है लेकिन पुलिस ने अनदेखी कर दी। महिला का कहना है कि पुलिस मारपीट करने वालों से मिलकर उन्हें ही धमका रही है। महिला ने जिन पर मारपीट के आरोप लगाए हैं उनमे गिरिवर सिंह, संतोष पत्नी गिरिवर सिंह, मंजीत पुत्र गिरिवर सिंह, सभी निवासी गली नंबर एक इंद्रा काम्प्लेक्स कालोनी तिगांव रोड फरीदाबाद के हैं। महिला का कहना है कि मारपीट करने के बाद अब तक उन पर कोई कार्यवाही नहीं हुई इसलिए वो लोग लगातार उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हैं और आये दिन गाली गलौज करते हैं। महिला का कहना है कि वो बहुत दुखी है और ब्याजखोरों से उसे पूरे परिवार को जान का खतरा है इसलिए वो अब एक बार फिर सीपी से मिलेगी और महिला आयोग में इसकी शिकायत करेगी।

Related posts

फरीदाबाद: मां शब्द में पूरा संसार समाया है : कमलेश शाह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाजपा सरकार का तानाशाही : सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करने गए आप नेता धर्मबीर भड़ाना को पुलिस ने रोका।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधिमंडल ने किया श्री विश्वकर्मा कौशल विश्व विद्यालय का दौरा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x