Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: पुलिस अधिकारियों को दी गई विदाई पार्टी, पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने सम्मानित कर, दी शुभकामनाएं

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: 21 अप्रैल को हरियाणा सरकार ने पुलिस अधिकारियों के व्यापक स्तर पर स्थानांतरण किए हैं। इन तबादलों में जिला फरीदाबाद से कुलदीप सिंह, पुलिस उपायुक्त एनआईट  को पुलिस अधीक्षक जींद, जसलीन कौर, पुलिस उपायुक्त, यातायात को पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय व अपराध, झज्जर तथा पुलिस उपायुक्त बल्लबगढ़, कुशलपाल सिंह को पुलिस उपायुक्त, पश्चिम सोनीपत नियुक्त किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण पर पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने अपने कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के कार्यकाल में किए गए  सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित कर उनके नए  कार्यक्षेत्र के लिए शुभकामनाएं दी। पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस अधिकारियों के फरीदाबाद पुलिस में दिए गए  योगदान व उनके द्वारा किये गए सराहनीय कार्यों को याद रखा जाएगा। इस दौरान राजेश दुग्गल,संयुक्त पुलिस आयुक्त फरीदाबाद, अभिषेक जोरवाल, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, मकसूद अहमद, पुलिस उपायुक्त एनआईटी , उषा, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल व सभी सहायक पुलिस आयुक्त उपस्थित रहे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से कुल 29 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए है -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

किडनी ट्रांसप्लांट कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, किडनी बेचने और खरीदने वाले दोनों ही बांग्लादेशी हैं।

Ajit Sinha

अवैध हथियारों के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे तीन बदमाश, क्राइम ब्रांच ने तीनों को धर दबोचा, 4 पिस्तौल और 7 गोलियां बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x