Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी का डर दिखा कर मुंबई क्राइम ब्रांच का फर्जी इंस्पेक्टर ने ठगे 30 लाख रुपए -दो अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मुंबई क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बनकर व मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार का डर कर 30 लाख 20 हजार रुपए की ठगी के मामले में एनआईटी साइबर थाना की टीम ने आज रविवार को दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में एक खाता धारक है, के खाते को दूसरे साथी ने खरीद कर ठगों के हाथों में बेच दिया, जिसमें ठगी के 8 लाख 5 हजार रुपए आए थे। पकड़े गए दोनों आरोपितों के नाम मनीष (32) व रिषभ (29) निवासी गांव वजीराबाद दिल्ली है।     

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि एनआईटी फरीदाबाद की रहने वाली एक महिला ने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि 16 जून 2025 को उसके पास एक कॉल आया जिस पर उसे बताया कि वह मुम्बई क्राइम ब्रांच से इंस्पेक्टर बोल रहा है तथा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद एक अन्य नंबर से पुलिस ऑफिसर की विडियो कॉल आई और कहा कि वह जेट एयरवेज मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपित  है तथा उसे हाउस अरेस्ट किया गया है व डिजीटल अरेस्ट के ऑर्डर उसके पास भेज देंगे तथा उसको इस केस में 6 करोड़ 80 लाख रुपये देने पडेंगे व उसके केस की प्रोसीडिंग्स व्हाट्सएप के माध्यम से वीडियो कॉल पर ही की जायेगी। जहां पर उसके सीनियर ऑफिसर और जज साहब उससे बात करेंगे और इस बारे में न तो वह किसी को बतायेंगी और न ही घर से बाहर जायेंगी। जिसके बाद उन्होंने उससे केस के निपटारे के लिए 50 लाख रुपये की मांग की। जिसके बाद उसने R.T.G.S के जरिए ठगों द्वारा बताए खाता में 30,20,000 रुपये भेज दिए। जिस संबंध में साइबर थाना एनआईटी  में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उनका कहना है कि मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना एनआईटी  की टीम ने मनीष (32) व रिषभ (29) निवासी गांव वजीराबाद दिल्ली को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया की आरोपित  मनीष खाताधारक है। जिसने अपना खाता आगे रिषभ को दे दिया था तथा रिषभ ने यह खाता आगे ठगो को दे दिया था। दोनों आरोपित  दोस्त है। मनीष एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। वहीं रिषभ कमीशन पर रुम दिलाने का काम करता है। खाते में ठगी के कुल 8 लाख 5 हजार रुपए आए थे। अधिक पूछताछ के लिए आरोपितों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

जिलों में आरटीए सचिव के स्थान पर अलग से जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) नियुक्त करने की घोषणा की है- मनोहर लाल

Ajit Sinha

साली को हासिल करने के लिए पति ने रची खौफनाक साजिश, बीच में रोड़ा बनि पत्नी की चली गई जान

Ajit Sinha

फ़रीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल ने हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल से चंडीगढ़ में मुलाकात की.

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x