Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: विकसित भारत संकल्प यात्रा से सभी को मिलेगा योजनाओं का लाभ : विक्रम सिंह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिये फरीदाबाद में 30 नवम्बर से 26 जनवरी-2024 तक केंद्र व हरियाणा सरकार द्वारा जनहित में योजनाओं, परियोजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने बताया कि  आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फतेहपुर बिलोच गांव से वैन को हरी झंडी दिखाकर विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा की शुरुआत की।  यात्रा के आयोजन के लिए 57 दिनों का रूट प्लान तैयार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार दिशा-निर्देशों की अनुपालना में कार्य किया जाएगा। वहीं लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ प्रचार वैन द्वारा विभागों की विभिन्न सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला के प्रत्येक गांव में तथा शहरी क्षेत्र के प्रत्येक वार्डों में संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

तिगांव ग्राम पंचायत घरोरा और तिगांव मंझावली में दिनांक-1-12-2023 को नोडल अधिकारी सतबीर (9468359253) की देखरेख में, फ़रीदाबाद ग्राम पंचायत भस्कोला और लालपुर में दिनांक-2-12-2023 को नोडल अधिकारी पवन कुमार (8053332860) और प्रवेश कुमार (8053032894) की देखरेख में, बल्लभगढ़ ग्राम पंचायत अटाली और बल्लभगढ़ ग्राम पंचायत छांयसा में दिनांक- 3-12-2023 को नोडल अधिकारी सत्यवीर (9540055611) की देखरेख में, तिगांव में तिगांव अधाना पट्टी और तिगांव में दिनांक – 04-12-2023 को नोडल अधिकारी रवि भारद्वाज (9812055592) की देखरेख में, फरीदाबाद ग्राम पंचायत राजपुर कलां और  कनवारा में दिनांक – 05-12-2023 को नोडल अधिकारी प्रवेश कुमार (8053032894) और पवन कुमार (8053332860) की देखरेख में, बल्लभगढ़ ग्राम पंचायत प्रहलादपुर माजरा डीग और बल्लभगढ़ सागरपुर में दिनांक- 6-12-2023 को नोडल अधिकारी विजयपाल (9467212838) (विजयपाल) की देखरेख में, तिगांव ग्राम पंचायत बुखारपुर और तिगांव जुन्हेरा में दिनांक-07-12-2023 को नोडल अधिकारी नंद किशोर (9718823519) की देखरेख में, फरीदाबाद ग्राम पंचायत ताजुपुर और बदरपुर सैद में दिनांक- 08-12-2023 को नोडल अधिकारी पवन कुमार (8053332860)  और प्रवेश कुमार (8053032894) की देखरेख में, बल्लभगढ़ ग्राम पंचायत मोहला और ग्राम पंचायत पियाला में दिनांक- 09-12-2023 को नोडल अधिकारी अमित भड़ाना (9990696577) की देखरेख में आयोजित किए जाएंगे। 
आगामी 10 दिन के कार्यक्रम शहरी क्षेत्र में
फरीदाबाद सेहतपुर, बांध रोड में दिनांक- 1-12-2023 को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक नोडल अधिकारी सुशील कुमार और श्रीमती शिखा अंतिल की देखरेख में, फरीदाबाद फायर ब्रिगेड कार्यालय में दिनांक- 02-12-2023 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और डॉ. भीम राव अंबेडकर पार्क, जीवन नगर, वि. गौंछी. में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक नोडल अधिकारी पदम भूषण और श्रीमती अलका चौधरी की देखरेख में, फरीदाबाद गांव मुजेसर फाटक, सामुदायिक केंद्र दिनांक- 03-12-2023 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और कराधान कार्यालय अपोजिट रेन बसेरा, न्यू जनता कॉलोनी में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक नोडल अधिकारी ओपी कर्दम और करण भगोरिया की देखरेख में, फरीदाबाद में सामुदायिक केंद्र सेक्टर-23 निम्स अस्पताल के पास दिनांक- 04-12-2023 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक नोडल अधिकारी ओपी कर्दम और श्रीमती अलका चौधरी की देखरेख में, फरीदाबाद में सेक्टर-23ए, सामुदायिक केंद्र, बल्लभगढ़ विधानसभा दिनांक- 05-12-2023 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और इंडोर स्टेडियम, सेक्टर-23 में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक नोडल अधिकारी ओपी कर्दम और करण भगोरिया की देखरेख में, फरीदाबाद वार्ड नंबर 05, पर्वतीया कॉलोनी, जल घर में दिनांक- 06 -12-2023 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और सारण स्कूल रोड, डिस्पोजल चौक पर्वतीया कॉलोनी में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक नोडल अधिकारी पदम् भूषण और श्रीमती अलका चौधरी की देखरेख में, फरीदाबाद जल घर, वार्ड-6, नं. अग्रवाल स्कूल में दिनांक- 07-12-2023 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और श्री राम स्कूल, 60 फीट रोड के अंत तक दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक, फरीदाबाद वार्ड 07, ग्राम-सारण, सरकारी स्कूल चौक, के.एल. मेहता स्कूल, गली-1, गुरुद्वारा रोड दिनांक- 08-12-2023 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, फरीदाबाद वार्ड 08, अग्रवाल धर्मशाला, नफीसा गार्डन के पास, 60 फीट रोड दिनांक- 09-12-2023 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, फरीदाबाद वार्ड 09, ग्राम-नंगला, सरपंच चौक कार्यालय दिनांक- 10-12-2023 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और ग्राम-डबुआ, हरिजन चौपाल में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।

Related posts

फरीदाबाद :केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने झण्डी दिखा कर इस सामूहिक दौड़ को रवाना किया।

Ajit Sinha

हरियाणा: सीएम मनोहर लाल ने कोविड संबंधित वस्तुओं पर जीएसटी दरों में कमी की अधिसूचना को दी मंजूरी

Ajit Sinha

पंचायत एवं जिला परिषद चुनाव: सिंबल पर चुनाव लड़ने के फैसले को लेकर हरियाणा भाजपा की बैठक बुधवार को।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//zaltaumi.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x