Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी एंव विजिलेंस की टीम ने आज गांव सरूरपुर में तीन अवैध कालोनियों में की जबरदस्त तोड़ फोड़।   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज गांव सरूरपुर में कलोनिनाइजरों के द्वारा अवैध रूप से बसाई गई तीन कालोनियों में जमकर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया।  इस तोड़फोड़ की कार्रवाई को भारी पुलिस बल के साए में अंजाम दिया गया हैं। अधिकारी ने आमजनों को आगाह करते हुए कहा कि परमार प्रॉपर्टी डीलर, नरेश अग्रवाल प्रॉपर्टी डीलर व तैयब प्रॉपर्टी डीलर्स से एक भी प्लाट ना खरीदें। यह प्रॉपर्टी कारोबारी आप को बड़े -बड़े सपने दिखा कर लूटने और ठगने का कार्य कर रहे हैं।  

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें काफी समय से शिकायतें मिल रही थी कि गांव सरूर पुर में कलोनीनाजरों के द्वारा लगभग 8 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से 3 कालोनियों को विकसित किए जा रहे हैं। इसमें इस वक़्त पांच 5 रिहायशी निर्माण व 20 डीपीसी  बने हुए हैं। यदि इस वक़्त इस अवैध कालोनियों को नहीं रोका गया तो ज्यादा आमजन धोखे में लूट जाएंगे। उनका कहना हैं कि इन सभी शिकायतों की जांच उन्होनें अपने सम्बंधित कनिष्ठ अभियंता प्रदीप राणा से जाँच कार्रवाई तो सभी शिकायतें बिल्कुल पाई गई। इसके बाद उन्होनें इन कालोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई करने का समय तय किया हुआ था। 

उनका कहना हैं कि आज उनके नेतृत्व में उनकी टीम ने गांव सरूर पुर में पहुंची और कनिष्ठ अभियंता प्रदीप राणा की देखरेख में इन तीनों अवैध कालोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। उनका कहना हैं कि इस कार्रवाई के दौरान वह स्वंय ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में मौजूद थे जबकि तोड़फोड़ की देखरेख कनिष्ठ अभियंता प्रदीप राणा कर रहे थे। जबकि पुलिस बल का नेतृत्व संजय कालोनी पुलिस चौकी के इंचार्ज महेंद्र सिंह कर रहे थे। 

Related posts

फरीदाबाद:सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत विजन का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मासूम बच्चे की पहले गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी, उसके शव को घर के संदूक में छिपा दिया, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :भारतीय जनता पार्टी के विनाश में ही हरियाणा का विकास है, भाजपा ने हरियाणा को पतन की राह पर लाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है, नवीन

Ajit Sinha
error: Content is protected !!