
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीएलएफ क्राइम ब्रांच व थाना भूपानी, फरीदाबाद की संयुक्त टीम के साथ बीती रात आरपीएस सोसायटी, फरीदाबाद के निकट हुई मुठभेड़ में, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वांछित अप्रोपित इंद्र उर्फ़ पंडित निवासी मोल्ड बंद , दिल्ली के पैर में गोली लग गई, और वह घायल होकर सड़क पर गिर गया, और पुलिस ने उसे दबोच लिया, और घायल अवस्था में उसे जिले के नागरिक बदमाश खान अस्पताल में ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। दिनांक 10 अप्रैल की रात को थाना सराय के अंतर्गत मथुरा रोड स्थित रेड लायन ओयो होटल के सामने एक युवक की चाकू मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी थी। यह खुलासा आज एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए है।

एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 17/18 मई को रात्रि को अपराध शाखा डीएलएफ की टीम को गुप्त सूत्रों से आरोपित बारे मोटरसाइकिल से गणेश कालोनी नियर भूपानी मोड मास्टर रोड की तरफ आने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने मास्टर रोड पर साईं कालोनी कच्चे रास्ते वाले कट के पास नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर आ रहे आरोपितों को रोकने का प्रयास किया तो उसने भागने की कोशिश की और इसी दौरान उसने पुलिस टीम पर 3 राउंड फायर किए । 2 फायर गाड़ी पर व एक फायर पुलिस कर्मचारी एएसआई प्रदीप पर किया।

जवाबी कार्रवाई में इंद्र त्यागी के दाहिने पैर में गोली लगी। आरोपित को इलाज के लिए नागरिक बादशाह खान अस्पताल , फरीदाबाद में दाखिल कराया गया है, जिसकी स्थिति सामान्य है। मौका से 1 देसी पिस्टल व 2 जिंदा राउंड, 3 खाली खोल व स्प्लेंडर मोटर साइकिल बरामद हुई है। घटनाक्रम के संबंध में थाना भूपानी में हत्या के प्रयास की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।आरोपित का आपराधिक रिकॉर्ड है। 9/10 अप्रैल की रात को थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र के अंतर्गत मथुरा रोड पर स्थित रेड लायन ओयो होटल के सामने सचिन नामक एक युवक के चाकू मार कर हत्या के मामले में वह वांछित था। इसके अतिरिक्त थाना सेक्टर 31 के अंतर्गत 3 दिसंबर की सुबह, अरुण व राहुल पर चाकू से हमला कर हत्या के प्रयास व लड़ाई झगड़ा के मामले में भी फरार चल रहा था।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

