Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड कालोनी में 14,50,000 की लागत से सड़क बनाने पर ए ब्लॉक के लोगों ने चेयरमैन भारत भूषण का किया धन्यवाद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी के चैयरमेन भारत भूषण का आज गेट नंबर -25 के समीप 14 लाख 50000 रुपए की लागत से सड़क बनाए जाने पर ग्रीन फील्ड कालोनी ब्लॉक ए के लोगों ने उनका फूल -मालाओं को पहना कर धन्यवाद किया। यह धन्यवाद कार्यक्रम सूरजकुंड थाने के पूर्व एसएचओ सतबीर सिंह के निवास पर आयोजित की गई। चेयरमैन भारत भूषण ने घन्यवाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित हुए कहा कि जितनी ख़ुशी आप सभी को आपके पॉकेट की सड़क बनने की हैं, उससे कहीं ज्यादा ख़ुशी उन्हें सड़क बनाने की हैं। उनका कहना हैं कि उनकी कोशिश व मेरी सोच हैं कि ग्रीन फील्ड कालोनी को इस पद पर रहते हुए समस्या मुक्त बना सके।
सूरजकुंड थाने के पूर्व एसएचओ सतबीर की माने तो ग्रीन फील्ड कालोनी के मकान नंबर -2792 ,ए ब्लॉक में अपने परिवार के साथ रहते हैं, उन्होनें यह कोठी वर्ष 2011 में खरीदी थी,के पहले से ही इस पॉकेट की सड़क  टूटी फूटी हुई
थी। उनका कहना हैं कि टूटी -फूटी सड़क के कारण यहां की अच्छी खासी कोठियों की रौनका बिल्कुल बकवास लग रहीं थी, इन सड़क से गुजरने में गाड़ियों के साथ छोटे -छोटे बच्चों को साइकिलें चलाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में यूआईसी के चेयरमेन भारत भूषण ने सड़क बनाने के लिए भागीदारी योजना की शुरुआत की जिसमें 70 प्रतिशत यूआईसी देगी और 30 प्रतिशत स्थानीय निवासियों से ली जाएगी। इस योजना का लाभ उठाते हुए पॉकेट के लोगों ने यूआईसी से सड़क बनाने की मांग की। उनकी मांग को स्वीकार करते हुए यूआईसी के चेयरमेन भारत भूषण 14,50,000  की लागत से उनके पॉकेट की सड़क बनाई गई जोकि एक बहुत बड़ा कार्य था यहां के लोगों के लिए। इस पॉकेट की सड़क बनाने पर आज यहां के लोगों ने आज यूआईसी के चेयरमेन भारत भूषण का धन्यवाद् किया हैं।   



Related posts

फरीदाबाद: खाद्य एवं औषधी प्रशासन ने आज एनआईटी के एक मकान में छापा मार कर बिना लाईसेंस के रखी गई दवाओं का जखीरा बरामद किया है।

Ajit Sinha

संगठित अपराध पर एसटीएफ हरियाणा का कड़ा प्रहार: दो महीनों में 145 अपराधी गिरफ्तार, कई कुख्यात गैंगों का नेटवर्क ध्वस्त-डीजीपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -17 ने आज 5000 के ईनामी मोस्ट वांटेड एक बदमाश को गिरफ्तार किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x