Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की परिवर्तन यात्रा देश -प्रदेश में परिवर्तन लाएगी, स्वागत समारोह में 5000 लोग जुटेंगे: लखन सिंगला


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: रविवार 31 मार्च को फरीदाबाद में प्रवेश कर रही कांग्रेस पार्टी की परिवर्तन यात्रा के जोरदार स्वागत की तैयारियां कांग्रेस नेताओं के द्वारा जगह -जगह की जा रही है। इसी कड़ी में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से नेता लखन कुमार सिंगला ने सेक्टर 16 अनाज मंडी में यात्रा में शामिल नेताओं के लिए स्वागत की शानदार तैयारी की है। इस स्वागत समारोह में तक़रीबन 4000 लोगों के शामिल होने की संभावना हैं।



कांग्रेसी नेता व कार्यक्रम के संयोजक लखन कुमार सिंगला ने कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों को जिम्मेदारी  सौंपने के साथ ही जनसंपर्क शुरू कर दिया है। उन्होंने आज भी दर्जनों कॉलोनियों और पार्कों में लोगों से जनसंपर्क किया। उन्होंने ओल्ड फरीदाबाद के भूड़ कॉलोनी, बसेलवा कॉलोनी, सेक्टर 15, सेक्टर 16 व 16 ए, मिल्हाड कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद के मुख्य बाजार बाजार, सब्जी मंडी, पुरानी चुंगी, बस्सा पाड़ा, बाबा नगर के अलावा आदि अनेक जगहों पर लोगों से संपर्क कर जनसभा में ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की। सिंगला ने बताया कि 31 मार्च को परिवर्तन यात्रा फरीदाबाद में प्रवेश करेगी। जिसका अनेक स्थानों पर जोरदार स्वागत होगा। इस यात्रा का हमारे साथी कार्यकर्ता लाजपत राय चौक पर स्वागत करेंगे और भारी संख्या में ढोल नगाड़ों और हुजूम के साथ सेक्टर -16 की अनाज मंडी तक आएंगे। जहां पर यात्रा में शामिल सभी वरिष्ठ नेता मंच पर आकर मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इनमें प्रदेश के प्रभारी महासचिव गुलाम नबी आजाद, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर, कुमारी शैलजा, कुलदीप शर्मा आदि अनेक नेता मौजूद रहेंगे। यहां पर करीब 4000 से 5000  लोगों के लिए व्यवस्था की गई है।

Related posts

बिन तेरे सनम, मर मिटेंगे हम आ मेरी  जिंदगी.सात समुंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गई. जैसे मधुर गीतों से पर्यटकों का मनोरंजन किया

Ajit Sinha

फरीदाबाद : केंद्रीय कृष्ण पाल गुर्जर के बेटे व वरिष्ठ डिप्टी मेयर देवेंद्र चौधरी के वार्ड में समस्याओं का अंबार,दुखी हैं लोग, ललित नागर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में शानदार भरत मिलाप से पहले श्री दशहरा समिति के पदाधिकारी के भेष में जमकर नाचे बिल्डर -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x