Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : उद्योगमंत्री विपुल गोयल ने नेशनल स्कूल गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले मुक्केबाज हर्षित चौधरी को किया सम्मानित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
 फरीदाबाद :  बीजेपी सरकार ने खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा इनाम देने के साथ-साथ सुविधाएं देने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है और फरीदाबाद में भी खेलों को आगे बढ़ाने के लिए बीजेपी सरकार ने 100 करोड़ से भी ज्यादा के विकास कार्य करवाए हैं। ये दावा उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद विधानसभा के अजरौंदा गांव में किया जहां उन्होंने नेशनल स्कूल गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले मुक्केबाज हर्षित चौधरी को सम्मानित किया।



विपुल गोयल ने हर्षित चौधरी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि 1 दिन हर्षित चौधरी ओलंपिक में भी देश को स्वर्ण पदक दिलाने का काम करेंगे। विपुल गोयल ने कहा कि खेलों के लिए जुनून हरियाणा के डीएनए में है उन्होंने कहा कि हरियाणा की आबादी देश में भले ही 2 फ़ीसदी हो लेकिन हरियाणा के खिलाड़ी देश के लिए आधे से ज्यादा मैडल लाने का काम करते हैं। विपुल गोयल ने कहा कि फरीदाबाद में सभी खेलों के लिए कोच की नियुक्ति के साथ साथ सिंथेटिक ट्रैक, एस्ट्रो टर्फ और नए स्विमिंग पूल जैसे काम हरियाणा सरकार ने किए हैं । साथ ही नाहर सिंह स्टेडियम के लिए भी 115 करोड़ का बजट हरियाणा सरकार ने दिया है और जल्द ही यहां अंतरराष्ट्रीय मैच देखने को मिलेंगे। विपुल गोयल ने कहा कि वह दिन दूर नहीं,जब फरीदाबाद का कोई खिलाड़ी ओलंपिक के पोडियम पर विजेता के रूप में दिखाई देगा।

Related posts

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज नहरपार के गांव भूपानी व नचौली में की भारी तोड़फोड़  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रकृति का आधार होते है पेड़-पौधे : आर.के. चिलाना

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पार्टी के दौरान दोस्त की चाकू गोदकर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में एक आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x