Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :सेक्टर -25 के कृष्णा कालोनी में एक कंपनी में दो नाइट्रोजन ऑक्साइड के गैस सिलिंडर फटने से दो की मौत, 5 घायल।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : अभी अभी : सेक्टर -25 के कृष्णा कालोनी स्थित एक कंपनी में एक नाइट्रोजन गैस से भरे दो सिलिंडर फटने के कारण दो शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर अवस्था में 5 लोगों को अलग -अलग अस्पतालों में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया हैं। इस वक़्त घटना स्थल पर बचाव कार्य धड़ल्ले से जारी हैं। घायलों और मरने वालों की संख्या बढ़ ने की आशंका हैं। इस वक़्त सही जानकारी देने की स्थिति में एसएचओ नरेंद्र सांगवान व अन्य लोग बिल्कुल नहीं हैं। क्यूंकि वहां पर बहुत ज्यादा लोगों की भीड़ हैं।
खबर हैं कि सेक्टर -25 के कृष्णा कालोनी के गली नंबर – 6 में आज सांय के तक़रीबन आठ बजे एक नाइट्रोजन ऑक्ससीजन की रिफलिंग करने की एक कंपनी हैं जिसमें एक – एक करके एक साथ दो नाइट्रोजन ओक्ससाइड से भरे गैस सिलिंडर फट गई जिसमें वहां कार्य कर रहे दो शख्स की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और पांच लोगों के गंभीर से घायल होने की खबर हैं, सभी घायलों को नजदीक के अलग -अलग अस्पतालों में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया हैं। इस वक़्त मौके पर थाना सेक्टर -55 के एसएचओ नरेंद्र सांगवान अपने टीम के साथ मौके पर जांच और बचाव कार्य हेतु पहुंचे हुए हैं और वह इस वक़्त बात करने के स्थिति में बिल्कुल नहीं हैं।मरने वाले शख्स का नाम मनोज झा व निर्मल बताया गया हैं। दोनों के शवों को बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया हैं।

Related posts

ग्रीन फिल्ड कालोनी के निवासियों ने पानी की आपूर्ति ठप्प होने से नाराज होकर अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी के कार्यालय पर किया प्रदर्शन।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने सड़कों के निर्माण में बाधक बने 50 से अधिक पक्के मकानों व दुकानों को किया ध्वस्त ।

Ajit Sinha

कोविड-19 पॉजीटिव केस मिलने पर उपायुक्त ने जिला के 60 क्षेत्रों को किया माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x