Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: गली में जलभराव होने की वजह से पिता ने बेटी की शादी से पहले किया था मुख्यमंत्री को ट्वीट, हुआ समाधान

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद; पर्वतीय कालोनी निवासी हरिओम ने अपनी बेटी की शादी के लिए घर के सामने गली में जलभराव होने की समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को 16 जुलाई को ट्वीट किया था।जिस पर तुरंत शनिवार एक्शन लेते हुए नगर निगम आयुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने तुरंत निगम के अधिकारियों को दिशा निर्देश देकर यथासंभव समस्या के समाधान के लिए आदेश दिए। तीन दिन मौके पर नगर निगम की टीम मौजूद रही। फलस्वरूप रविवार को बेटी कुमकुम की शादी धूमधाम से सम्पन्न हुई।

दरअसल, हरिओम निवासी पर्वतीय कालोनी गली नम्बर 78 हाऊस नम्बर 2085 ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर अपनी शादी में 18 जुलाई को बारात आने वाले गली में जलभराव होने की समस्या के समाधान के लिए ट्वीट किया था। इसी पर गौर करते हुए एमसीएफ के अधिकारियों द्वारा तुरंत मौके पर पहुंचकर वहां काम शुरू कर दिया।

बाकायदा शादी सम्पन्न होने तक जेई सागर शर्मा की मौके पर मौजूद रहने की ड्यूटी लगाई और जलभराव को तुरंत टैंकर के माध्यम से बाहर निकाल दिया गया। प्रशासन की मुस्तैदी से आज शादी-विवाह सम्पन्न हुआ।जिसपर हरिओम ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ट्वीटर पर तुरंत एक्शन ले कर कार्य करवाया है।

Related posts

फरीदाबाद: नई सीरीज एच.आर 51 CP के मनपसंद नंबरों के लिए वाहन मालिकों ने लगाई  बोली : एसडीएम 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डायनेस्टी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित स्वर्गीय विमला वर्मा के श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे हजारों लोग।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में आज दो अलग -अलग हादसों में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई, दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x