Athrav – Online News Portal
नोएडा

नोएडा में सुबह-सुबह आग का तांडव, दो अलग-अलग इलाकों में मची अफरा-तफरी, 15 लोगो को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा में सुबह-सुबह आग का तांडव तब देखने को मिला जब दो अलग-अलग इलाकों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई,  पहली बड़ी घटना सेक्टर-75 स्थित IVY काउंटी सोसायटी की है,  जहां सोसाइटी के 12वें फ्लोर पर स्थित 2 फ्लैटों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने रौद्र रूप धारण कर लिया, जिससे पूरी सोसाइटी में हड़कंप मच गया। सीएफओ ने बताया कि 12वें फ्लोर के फ्लैट नंबर 1203 और 1204 में भीषण आग लगने की सूचना मिली थी. तुरंत 5 से 6 गाड़ियां, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म और कूलिंग वाटर टावर रवाना किए गए। फायर फाइटर्स ब्रीदिंग एपरेटस पहनकर धुएं के बीच अंदर घुसे। सोसाइटी के ही फायर फाइटिंग सिस्टम की मदद से आग पर काबू पाया गया। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह AC (एयर कंडीशनर) या पूजा घर में शॉर्ट सर्किट होना सामने आ रहा है। कोई घायल नहीं हुआ। दूसरी आग लगने की घटना सेक्टर-52 के पास स्थित गिजोड़ इलाका में हुई जहां रेस्टोरेंट में सुबह पौने आठ बजे आग लगने लगने की सूचना मिली।सूचना मिलते ही दोनो जगहो दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं यहाँ कई लोगों के फंसे होने की खबर थी। फायर ब्रिगेड ने तुरंत 3 टीमें बनाईं—आग बुझाने, सर्च करने और रेस्क्यू करने के लिए। ट्रैफिक पुलिस ने एम्बुलेंस और दमकल गाड़ियों के लिए ग्रीन कॉरिडोर (रास्ता) दिया। बेहद फास्ट रिस्पॉन्स टाइम के चलते 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी भी घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

Related posts

न्यूयॉर्क के लोगों को शिकार बनाने वाले साइबर ठगो के गैंग का खुलासा, चार दिन में पकडे तीन फर्जी कॉल सेंटर

Ajit Sinha

एसआईआर अभियान को गंभीरता से न लेने पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 67 लोगों पर एफआईआर दर्ज।

Ajit Sinha

पूर्व राज्यपाल और पूर्व कैबिनेट सचिव का ई-मेल आईडी हैक, परिचितों से रुपये मांग रहे हैं हैकर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x