Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

दिल्ली: अलीपुर में कल हुई हादसे के मामले में अलीपुर थाना पुलिस ने ठेकेदार सहित दो आरोपितों को अरेस्ट किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: दिल्ली के अलीपुर क्षेत्र में कल शुक्रवार की गांव बकोली में निर्माणाधीन 80 फ़ीट लंबी और 22 फ़ीट ऊंची दीवार गिरने के कारण 5 लोगों की मौत हो गई थी और 9 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों को नरेला के एसआरएचसी अस्पताल में पहुंचाया गया जहां पर सभी घायलों का इलाज चल रहा हैं। इस मामले में थाना अलीपुर थाना भारतीय दंड संहिता की धारा 288 , 304 , 337 , 338 व 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

इस मुकदमे में अभी दो आरोपितों को पुलिस ने अरेस्ट किया हैं। एक आरोपित अभी फरार चल रहा हैं , जिसे जल्द पकड़ने का दावा पुलिस कर रही हैं , अरेस्ट आरोपितों के नाम ठेकेदार सिकंदर दास , निवासी गांव बुद्ध विहार, अलीपुर , दिल्ली , उम्र 42 साल और सतीश कुमार , निवासी गांव बकौली , अलीपुर , दिल्ली , उम्र 44 साल हैं। फरार आरोपित का नाम शक्ति सिंह चौहान हैं।

Related posts

दिल्ली सरकार के जाॅब पोर्टल पर 9 लाख से अधिक नौकरियां उपलब्ध- गोपाल राय

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने तक़रीबन 1 करोड़ रूपए की 500 ग्राम हैरोइन सहित दो कार सवार तस्करों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो अरेस्ट, गैंग का सरगना निकाला ब्लाक प्रमुख का पति।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x