Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : डीटीपी इन्फ़ोर्मेंट ने आज गांव सिकरी में 7 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से 3 कालोनियों को विकसित किए जा रहे थे, को तोड़ डाला।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट के द्वारा आज गांव सिकरी में सात एकड़ जमीनों पर विकसित की जा रही अवैध कालोनियों में जबरदस्त तोड़फोड़ की कार्यवाही को अंजाम दिया । तोड़ फोड़ की इस कार्रवाई को भारी फोर्स के साए में अंजाम दिया गया हैं।
जिला नगर योजनाकार नरेश कुमार का कहना हैं कि गांव सिकरी में तक़रीबन 7 एकड़ जमीनों पर तीन कालोनियों को अवैध रूप से विकसित किए जा रहे थे जिनमें अवैध रूप से रोड नेटवर्क, 40 डीपीसी, बाउंड्रीवाल, 5 रिहायशी निर्माण बने हुए थे जिन्हें आज उनकी टीम ने एक बुल्डोजर की सहायता तोड़ दिया। उनका कहना हैं कि इस दौरान डियूटी मजिस्टेट के रूप में वह स्वंय मौजूद थे।इस दौरान पुलिस फोर्स के नेतृत्व सदर बल्लभगढ़ थाने के एसएचओ अशोक कुमार व सिकरी पुलिस चौकी के इंचार्ज अनिल कुमार कर रहे थे। उनका कहना हैं कि तोड़फोड़ की देखरेख, कनिष्ठ अभियंता सूरज कत्याल, बसंत कुमार , अजरुद्दीन व प्रदीप कुमार कर रहे थे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने जनवरी में नौ रिश्वतखोर किए अरेस्ट, कई केसों पर जांच जारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई तो सिर्फ दिखानें के लिए करतें असल में तो बिल्डरों से मोटे नोट कमाने हेतु करते हैं,अवैध निर्माण मामला

Ajit Sinha

फरीदाबाद : नोटबंदी से सिर्फ भाजपा को फायदा हुआ, भारत की जनता से नोटबंदी पर माफी मांगे प्रधानमंत्री मोदी, विकास चौधरी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x