Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज भूपानी गांव 20 एकड़ जमीनों पर विकसित किए गए 5 कालोनियों में की जबदरस्त तोड़फोड़।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज दोपहर के वक़्त गांव भूपानी इलाके में पांच अवैध कालोनियों में बने अवैध निर्माणों को बुल्डोजर से रौंद दिया। जिस जगह पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई वहां पर प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय, अवैध रिहायशी मकान,रोड नेटवर्क व डीपीसी आदि कई निर्माण अवैध रूप से बने हुए थे। यह कार्रवाई सम्बंधित विभाग ने भारी पुलिस बल के साए में अंजाम दिया।
डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि नहरपार इलाके के गांव भूपानी में तक़रीबन 20 एकड़ जमीनों पर पांच अलग -अलग कालोनियों को विकसित किए गए थे जिसमें अवैध रूप से रोड नेटवर्क,बाउंड्रीवाल, 80 डीपीसी,5 प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय,6 रिहायशी मकान आदि निर्माण बने हुए थे जिसे आज उनके कनिष्ठ अभियंता सूरज कत्याल की टीम ने एक बुल्डोजर की सहायता से रौंद दिया। उनका कहना हैं कि इस कार्रवाई के दौरान वह स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल का नेतृत्व भूपानी थाने के अतिरिक्त एसएचओ जगजीत सिंह कर रहे थे।

Related posts

फरीदाबाद में बाढ़ मॉक ड्रिल गुरुवार की सुबह 9 बजे सायरन बजते ही आरंभ होगी ड्रिल

Ajit Sinha

चंडीगढ़: भाजपा की संगठनात्मक बैठक : प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी और जिला अध्यक्षो से प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ ने ली फीडबैक

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड कालोनी के लोगों को घर में रखे हुए कूड़े को उठाने की चिंता, इस चिंता को योग से कैसे करें दूर, देखिए वीडियो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x