Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज गांव टिकड़ी ,धौज व फतेहपुर तगा में 5 अवैध कालोनियों में बने अवैध निर्माणों को तोडा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज दोपहर में गांव टिकड़ी खेड़ा , धौज व फतेहपुर तगा में अवैध रूप से विकसित किए जा रहे 5 अवैध कालोनियों में बने अवैध निर्माणों, डीपीसी व बाउंड्रीवाल पर जमकर चलाया बुल्डोजर। तोड़फोड़ की इस कार्रवाई को भारी पुलिस के साए में अंजाम दिया गया हैं।
डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि आज उनकी टीम ने गांव टिकड़ी ,फतेहपुर तगा व धौज में तक़रीबन 11 एकड़ जमीनों पर अलग -अलग 5 कालोनियों को विकसित किए जा रहे थे जिसमें अवैध रूप से बने रोड नेटवर्क,बाउंड्रीवाल,4 निर्माणधीन मकानें ,दो प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय, 24 डीपीसी व गांव धौज में ग्रीन बैल्ट में बने हुए अवैध निर्माण थे जिसे आज एक बुल्डोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान वह स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में मौजूद थे।

Related posts

विजिलेंस टीम ने फरीदाबाद नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता व ट्यूबेल हेल्पर को 12000 रूपए रिश्वत लेते अरेस्ट किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 व बीपीटीपी क्राइम ब्रांच ने अपहरण व सामूहिक बलात्कार के मामले में दो लड़कों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर के प्रयास से नहरपार हुआ ग्रेटर फरीदाबाद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x