Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: आयुष हत्या कांड में शामिल तीन आरोपितों को डीएलएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने किया अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:डीएलएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने आज आयुष उम्र 18 वर्ष की सनसनीखेज हत्या में शामिल 3 और आरोपितों को आज गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम आशीष , उम्र 24 वर्ष, निवासी गांव रामदासपुर , जिला जौनपुर , उत्तर प्रदेश, अतुल उम्र 19 वर्ष ,निवासी गांव कुछमुचपुरा , जिला ज़ोन पुर , उत्तर प्रदेश व परशुराम , जिला सुल्तान पुर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। वर्तमान में सरूरपुर इलाके में रह रहे है। तीनों आरोपितों को पुलिस ने दशहरा ग्राउंड , बल्लभगढ़ , फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है।       
 
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपितों से पूछताछ में सामने बताया कि वे सरुरपुर इंडस्ट्रियल एरिया की एक कम्पनी में नौकरी करते है ,वही पर उनके साथी पंकज व जिलाजीत भी नौकरी करते थे। संजय कॉलोनी निवासी वरुण भी इसी कम्पनी में नौकरी करता है। गत 6 जनवरी को दिन के समय कंपनी में उनकी वरुण के साथ कहासुनी हो गई थी।

जिसपर उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिल कर वरुण को सबक सिखाने का प्लान बनाया और कंपनी की छुट्टी के बाद अपने साथियों के साथ रास्ते में खडे हो गए। आरोपितों ने उनके साथ झगडा किया और झगडे में आयुश को चोट लग गई, जिससे आयुश घायल हो गया था। जिसकी बाद में मृत्यु हो गई। तीनों आरोपितों  को मामले में पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।  बता दे कि सत्यनारायण निवासी  संजय कालोनी, सेक्टर -23 की शिकायत पर उसके बेटे आयुष (18) की हत्या करने के मामले में 07 जनवरी को थाना मुजेसर में मुकदमा दर्ज किया गया था। 

Related posts

एडवाइजरी बोर्ड की मंजूरी के बाद गृह विभाग, हरियाणा ने आरोपित को एनएसए के तहत 12 माह कैद में रखने के जारी किए आदेश

Ajit Sinha

पंचकूला ब्रेकिंग: एसीबी की अम्बाला टीम ने आरोपित राजेन्द्र स्वीपर कम दरोगा, नगर परिषद थानेसर को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफतार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आज बिल्डिंग मटेरियल का काम करने वाले मुकेश की पीट -पीट कर सनसनीखेज हत्या कर दी -केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x