Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: जिलाधीश विक्रम सिंह ने दिलाई 7 विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता की शपथ


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: भारत की नागरिकता के लिए आवेदन करने वाले पाकिस्तान के सात नागरिकों को जिलाधीश विक्रम सिंह ने भारतीय नागरिकता प्रदान की। उन्होंने सभी नागरिकों को भारतीय संविधान की अनुपालना की शपथ दिलाते हुए भारत की नागरिकता मिलने की बधाई देते हुए सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।जिलाधीश विक्रम सिंह ने अपने कार्यालय में पाकिस्तान के आए महिला-पुरुष नागरिकों को शपथ दिलाई। इनमें राकेश प्रकाश, बेमला देवी, जीतो लाल, ज्ञान चंद, सीतन बाई, उम्मीद कुमार और हंसराज शामिल रहे।

सभी ने हिंदी में भारतीय संविधान की अनुपालना की शपथ ली। उपायुक्त ने नागरिकता मिलने पर सबको बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत का नागरिक होना अत्यधिक गर्व और सम्मान की बात है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राष्ट्र है।जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि भारत में सबको समान रूप से अधिकार प्राप्त हैं। सबको देश की मजबूती व अखंडता के लिए एकजुटता के साथ सक्रिय योगदान देना चाहिए। यहां के मूल नागरिकों के साथ अन्य देशों से आने वाले लोगों को भी भारतीय नागरिकता लेने के साथ परंपराओं व संस्कृति को अपनाते हुए आगे बढ़ना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने संबंधित नागरिकों के साथ अन्य मामलों पर भी चर्चा करते हुए शुभकामनाएं दी।

Related posts

फरीदाबाद से भी देश के लिए खेलेंगे पीटी ऊषा और मिल्खा सिंह जैसे एथलीट: विपुल गोयल

Ajit Sinha

ओल्ड में तोड़फोड़ के दौरान धक्का मुक्की और घबराए लोगों ने ऊपर से सामानों को फेंकते हुए का देखिए लाइव वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद में सरस मेले का हुआ भव्य शुभारंभ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x