Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: विधि विभाग भाजपा के जिला संयोजक संतराम शर्मा ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की |

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद: आज विधि विभाग की बैठक जिला कार्यालय सेक्टर-9,फरीदाबाद में हुई जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने की | जिसमे विधि विभाग के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रकाशवीर नागर व जिला संयोजक संतराम शर्मा ने विधि विभाग जिले की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमे अधिवक्ता भीम सैन पुजारी,राम अवतार सरधाना,उमा सिंह,सत्यवान नरवाल को जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया और 21 अधिवक्ताओं को जिला कार्यकारी सदस्य व 15 अधिवक्ताओ को सदस्य नियुक्त किया गया |

इस अवसर पर विशेष आमंत्रित सदस्य – होरी लाल शर्मा, सतीश नागर,कैलाश वशिष्ठ का फूल माला से स्वागत किया गया।  मंच संचालन प्रदीप शांडिल्य ने किया एवं गोपाल शर्मा,संतराम शर्मा व प्रकाशवीर नागर ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से नव नियुक्त सदस्यों को अवगत कराया तथा सभी नियुक्त कार्यकर्ताओ को बधाई दी | इस अवसर पर प्रदीप अवस्थी,विनोद रावत,विजय वर्मा,सुनील दत्त,उमा चौहान,संगीता रावत,पूर्णिमा गोयल,मोहित गंभीर,आर.एस मावी,हरीश शर्मा,संजीव भारद्वाज व अन्य अधिवक्ता गण मौजूद रहे |

Related posts

हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो द्वारा भेजी गई रिपोर्ट पर राज्य सरकार ने तीन मामलों पर दिए कार्रवाई के आदेश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सारन थाना ने एक गैस एजेंसी के मैनेजर सहित 3 कर्मचारियों के खिलाफ गैस की कालाबाजारी करने का केस दर्ज किया हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सूर्या नगर फेस 1 सेक्टर- 91 में स्थानीय लोगों के साथ रूबरू होने पहुंचे विधायक राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x