Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद वीडियो

फरीदाबाद : मैनहटन मॉल में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 14 को किया गिरफ्तार, खुद देखिए वीडियो।

 अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : नेशनल हाइवे 2 के किनारे एक मॉल में मसाज पार्लर  की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया हैं। इस दौरान पुलिस ने मौके से नौ लड़कियां व 5 लड़कों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस टीम ने इस छापेमारी की कार्रवाई  कल शाम के वक़्त की हैं।

एनआईटी डीसीपी आस्था मोदी का कहना हैं कि उन्हें सूचना मिली थी कि सेक्टर -20 के समीप मैनहटन मॉल में एक मसाज पार्लर हैं जिसमें जिस्मफरोशी का धंधा धड़ल्ले से चल रहा हैं। इस सूचना को उन्होनें गंभीरता से लेते हुए एक टीम तैयार की जिसमें बड़खल क्राइम ब्रांच के प्रभारी विमल कुमार, सूरजकुंड महिला सैल की इंचार्ज  इंदूबाला  को शामिल किया गया। इन दोनों टीमों ने एक पुलिस कर्मीं को 2000 रूपए नगद देकर,उसे ग्राहक बना कर सेक्टर -20 के समीप मैनहटन मॉल के मसाज पार्लर में भेज दिया। जैसे पुलिस कर्मी ने रिसेप्शन उपस्थित लड़की को जिस्म फरोशी करने के नाम पर 2000 रूपए नगद दिए। तभी उसने अपने टीम को चुपके से इशारा कर दिया और महिला सैल की एसएचओ इंदूबाला व बड़खल क्राइम ब्रांच प्रभारी विमल कुमार ने अपने -अपने टीमों के साथ उस मसाज पार्लर में छापा मार दिया।
उनका कहना हैं कि मौके से 9 लड़कियां व 5 लड़कों को पकड़ा गया हैं जिसमें मसाज पार्लर का एक संचालक भी शामिल हैं। बाकि के चार जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ा गया हैं। जिन लोगों को पकड़ा गया हैं उनके नाम राजीव निवासी सेक्टर-23,संजय कालोनी, विशाल निवासी भरतपुर, राजस्थान, गजेंद्र निवासी प्याला, बल्ल्भगढ़, फरीदाबाद, बॉबी निवासी साहपुरा, सदर बल्लभगढ़, फरीदाबाद, प्रदीप निवासी राजीव कालोनी, फरीदाबाद, फतेहपुर चंदीला निवासी खुशबू, रूबी,निशु,सेक्टर -23 के संजय कालोनी निवासी निरु अंजुम खान,सेक्टर- 29 निवासी प्राची, जैतपुर दिल्ली निवासी रौशनी, प्रहलाद पुर दिल्ली निवासी मुश्कान हैं। पकडे सभी लोगों के खिलाफ सेंट्रल थाना में भारतीय दंड सहिंता की धारा  3,4,5, 7, आईटी एक्ट 370 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

 

 

Related posts

पुलिस अधीक्षक एंव डीसीपी अपने क्षेत्रों की जनता दरबार लगा कर जनता की समस्याओं को प्रति दिन 11 से 12 बजे तक सुनेंगें : अनिल विज 

Ajit Sinha

यह अवॉर्ड स्वच्छ भारत अभियान में हरियाणा की मजबूत भागीदारी का प्रमाण: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: विशेष अभियान चला कर गलत में दिशा चलाने वाले 79 स्कूल बसों के चालान काट कर लगाया जुर्माना ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x