Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :नवचेतना ट्रस्ट द्वारा गोद लिए गए 27 सरकारी स्कूलों की दशा और दिशा सुधारने हेतु आयोजित बैठक में चर्चाएं की गई, विपुल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : एक साल बाद फरीदाबाद विधानसभा के सरकारी स्कूलों में सुविधाओं एंव परिणामों को सुधारनें की दिशा में आवश्यक चर्चाएं की गई। जिसे आने वाले समय में सरकारी स्कूलों के बच्चें, निजी स्कूलों के बच्चों को रिजल्ट के मायनें में टक्कर दें सकें। ये दावा उद्योग मंत्री विपुल गोयल नें जिला शिक्षा अधिकारी और नवचेतना ट्रस्ट के सदस्यों के साथ शिक्षा सुधार पर हुई  बैठक के बाद किया। इस बैठक में डीईईओ डॉ मनोज कौशिक और डीईओ सतेंद्र कौर ,मानव रचना यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ प्रशांत भल्ला, बीजेपी के कोषाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता समेत  नवचेतना ट्रस्ट के कई सदस्य शामिल रहे जिन्होने फरीदाबाद विधानसभा के 27 स्कूलों को गोद लिया है।

विपुल गोयल ने शिक्षा अधिकारियों को सरकारी स्कूल में सुधार के लिए जरूरी निर्देश दिए। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री कोष से 10 करोड़ के बजट के अलावा फरीदाबाद नवचेतना ट्रस्ट भी सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों के समान सुविधाएं देने का खर्च उठाएगा। इसके अलावा कई स्कूलों में स्कूल टाइम के बाद नवीं,दसवीं,ग्यारहवीं और 12वीं क्लास के छात्रों को कोचिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। साथ ही सभी छात्रों के लिए समान ड्रेस कोड,अध्यापकों को ट्रेनिंग,अध्यापकों की कमी की पूर्ति,कम्यूटर लैब जैसी सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी। साथ ही छात्रों को प्राइवेट स्कूलों के साथ प्रतिस्पर्धा का मौका देने और घूमने के लिए ले जाने का प्रावधान भी किया जाएगा।  विपुल गोयल ने कहा फरीदाबाद के सरकारी स्कूल प्रदेश और देश के लिए मॉडल बन सकें,इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे और ऐसी बैठकें आगे भी होती रहेंगी।

Related posts

कलेक्टर रेट संशोधन में सरकार ने पारदर्शी और डेटा-आधारित व्यवस्था अपनाई: प्रवक्ता

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फ़ील्ड रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, अब सुरक्षा गार्ड लगा कर करेगी कॉलोनी के 30000 निवासियों की सुरक्षा।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा में जल्द ही गांवों में 2 लाख लोगों को 100-100 गज के प्लॉट किए जाएंगे वितरित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x