Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने सट्टा खिला नौजवानों के जीवन को बर्बाद कर रहे 3 को दबोचा,छापेमारी की लाइव वीडियो देखें


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने देर रात पल्ला थाना क्षेत्र की इस्माइल पुर में एक टीन के कमरे में नौजवानों को सट्टा खिला कर उनके जीवन को बर्बाद किया जा रहा था, मैं छापेमारी कर के तीन सट्टे बाजों को अरेस्ट किया हैं। इन सभी आरोपितों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत पल्ला थाने में केस दर्ज किया गया हैं। आप इस खबर में छापेमारी की लाइव वीडियो देख सकते हैं , जिसे सीएम फ़्लाइंग,फरीदाबाद ने मीडिया को जारी किया हैं।

डीएसपी राजेश चेची ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ओम इन्कलेव, इस्माइलपुर, पुलिस चौकी नवीन नगर फरीदाबाद के एक टीन नुमा कमरे में लोगो को ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर सट्टा खिलाया जाता है।

यदि वहां पर अचानक छापामारी की जाए तो सट्टा खिलाने वाले पकड़े जा सकते हैं। उनका कहना हैं कि इस सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर सतबीर सिंह व असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर शिव कुमार द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ ओम इन्कलेव इस्माइलपुर में छापेमारी की।

मौका पर 3 व्यक्ति मेज टेबल लगाकर लोगो के नम्बर लिख रहे थे व नम्बरों एवं निशानों के आधार पर पैसे लगा कर सट्टा खिला रहे थे। जो मौका पर राहुल, निवासी गगन विहार, दिल्ली, दुर्गेश, निवासी ओम नगर ,मीठापुर ,दिल्ली व सुरेश, निवासी नवीन नगर ,फरीदाबाद को नम्बर लिखते हुए अरेस्ट  किया गया।

मौका पर उनसे नम्बर लिखने का बोर्ड, पर्चियां, रजिस्टर व लोगो द्वारा सट्टेबाजी के लिए लगाए गए 5670 रुपये बरामद किए  गए। जिस सम्बंध में स्थानीय पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा किया गया है।

Related posts

पानीपत पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन झपटमारों को पकड़ा, एक झपटमार के पैर में लगी गोली।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद के मेट्रो अस्पताल में अतिरिक्त 100 नए बेड्स स्थापित,सीएम मनोहर लाल ने किया लोकार्पण।

Ajit Sinha

मनोहर सरकार का 100 दिन का कार्यकाल पूरी तरह से हुआ असफल साबित : पूर्व विधायक ललित नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x