Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: एक डॉक्टर से लगभग 4.43 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में खाताधारक पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: साइबर थाना एनआईटी की टीम ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर एक डॉक्टर से लगभग 4.43 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में खाताधारक को गिरफ्तार किया है जिस का नाम प्रशांत सिंह निवासी  गोसरपुर जिला फर्रुखाबाद , उत्तर प्रदेश हाल खेड़की माजरा , गुड़गांव , हरियाणा है। आरोपित सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था , इसके बैंक खाते में ठगी साढ़े 7 रुपए आए थे। इससे पहले पुलिस ने अतुल नाम के एक आरोपित को गिरफ्तार कर चुकी है। 

पुलिस प्रवक्ता अनुसार दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को सेक्टर-9, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी एक डेटिंग वेबसाइट पर एक युवती से बातचीत हुई, जिसके बाद व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से भी संपर्क बना रहा। युवती ने बताया कि वह और उसका भाई फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश कर भारी मुनाफा कमाते हैं। इसके बाद ठगों द्वारा उसका निवेश हेतु https://www.marketaxess.vip नामक वेबसाइट पर अकाउंट बनवाया गया। अप्रैल से जून 2025 के बीच उसने विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 4,43,68,974 रुपये निवेश कर दिए । जब उसने अपनी राशि निकालने का प्रयास किया तो वह पैसे नहीं निकाल सका। इस पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

आरोपित से पूछताछ में सामने आया कि उसने अपने साथी अतुल कुमार के साथ मिलकर एक फर्म के नाम से ज्वाइंट अकाउंट खुलवा रखा था, जिन्होंने यह बैंक खाता ठगों को उपलब्ध करवा रखा था। प्रशांत गुड़गांव में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। जिसको अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इनके खाते में ठगी की राशि के 7.5 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। मामले में आरोपित अतुल को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related posts

फ़रीदाबाद की अनीशा अरोड़ा ने ब्यूटी कॉन्टेस्ट में जीता प्रथम पुरस्कार

Ajit Sinha

एनआईटी क्राइम ब्रांच की टीम ने आज छापेमारी करके आईपीएल मैच पर सट्टा खिला रहे चार बुकी को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दूसरी पत्नी की हरकत से परेशान पति ने अपने दो मासूम बच्चों को लेकर गहरे कुए में कूद गया,दोनों बच्चों की मौत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x