Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 38,54,000 रुपये की ठगी, खाताधारक पकड़ा गया।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 38,54,000 रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल, फरीदाबाद  की टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है , जिसका नाम दीपक चड्ढा निवासी  न्यू राजेन्द्र नगर, नई दिल्ली है। आरोपित के बैंक खाता में ठगी के 10 लाख रुपए आए थे। आरोपित को पुलिस ने अदालत में पेश कर नीमका जेल भेज दिया है।  

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 86 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल, फरीदाबाद में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके पास फेसबुक पर एक लडकी की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, उनकी फोन पर बात होने लगी। कथित लडकी ने उसे क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। जिस पर उसने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये क्रिप्टोकरेंसी में कुल 38,54,000/-रुपये निवेश किए  लेकिन उसे कोई पैसा वापस नहीं मिला। जिस शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल, फरीदाबाद में ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।  

आरोपित से पूछताछ में सामने आया कि वह खाताधारक है और उसने अपना बैंक खाता ठगों को दे रखा था। जिसके खाते में ठगी की राशि के 10 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। आरोपित की मुकुंदपुर, दिल्ली में जूतों की बर्श बनाने की फैक्ट्री है। जिसको  अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

Related posts

विधायक राजेश नागर बोले, मुझे अपने क्षेत्र के लोगों को सुविधा देनी है और यह काम उपलब्ध कराना आपकी जिम्मेदारी है

Ajit Sinha

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने नववर्ष 2024 का स्वागत विशेष हवन से किया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हजारों समर्थकों के साथ पूर्व विधायक रघुवीर तेवतिया ने दिया कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह को समर्थन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x