Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: जेल से जमानत पर आई एक महिला ने चकमा देकर एक जेवलर्स की दुकान से आभूषण चोरी करने के मामले में पकड़ी गई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ज्वेलर्स की दुकान के स्टाफ को चकमा देकर आभूषण चोरी करने के एक मामले में अपराध शाखा ऊंचा गांव, फरीदाबाद की टीम ने आज बुधवार को एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला पहले भी कई वारदातों में शामिल रही है। गिरफ्तार महिला दिनांक 27 फ़रवरी 2026 को चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में एक मुकदमा थाना शहर बल्लभगढ़, फरीदाबाद में संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया था।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि भगत सिंह कॉलोनी, फरीदाबाद निवासी राजेश कुमार ने थाना शहर बल्लभगढ़ में शिकायत दी थी कि दिनांक 27 फरवरी को एक महिला उसकी ज्वेलरी दुकान पर सोने के आभूषण देखने के बहाने आई। महिला ने आभूषण दिखाने के लिए कहा और दुकानदार को बातों में उलझा लिया। इसी दौरान जब दुकानदार अन्य आभूषण निकालने के लिए मुड़ा, तो महिला ने पहले से दिखाए गए आभूषणों में से एक जोड़ी टॉप्स चोरी कर लिए और उनकी जगह नकली टॉप्स रखकर मौके से फरार हो गई। शिकायत के आधार पर थाना शहर बल्लभगढ़, फरीदाबाद में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में फरीदाबाद निवासी एक महिला आरोपित को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित महिला ने चालाकी से असली टॉप्स निकालकर उनकी जगह नकली टॉप्स रख दिए थे। जिसको अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।आरोपिता का पूर्व में भी क्रिमिनल रिकॉर्ड है। इसी प्रकार से वारदात करने के एक-एक मामले गुरुग्राम व फरीदाबाद में दर्ज है। लगभग 3 महीने पहले ही जिला जेल फरीदाबाद से जमानत पर बाहर आई थी।

Related posts

पानीपत पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन झपटमारों को पकड़ा, एक झपटमार के पैर में लगी गोली।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद/नॉएडा: ग्रीन फील्ड रेलवे अंडरपास में डूबी दो बड़ी गाड़ियां, ओल्ड अंडरपास में डूब गया ट्रैक्टर,शहर हुआ जलमग्न

Ajit Sinha

एक हत्या के मामले में बीते 12 सालों से लगातार फरार चल रहे एक अपराधी को पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x