Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:निराश्रित बच्चों को मिल रही है प्रति माह ₹1850 की वित्तीय सहायता: डीसी विक्रम सिंह


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि जिला में 21 वर्ष तक की आयु का बच्चा जो अपने माता-पिता की सहायता अथवा देखभाल से उनकी मृत्यु होने के कारण, अपने पिता के घर से पिछले 2 वर्ष की अवधि से अनुपस्थित होने के कारण अथवा माता-पिता के लम्बी सजा, जोकि एक वर्ष से कम न हो या मानसिक व शारीरिक अक्षमता के कारण वंचित हो जाते हैं और जिनके माता-पिता, अभिभावक की सभी साधनों से वार्षिक आय दो लाख से अधिक नहीं है। वह बच्चा हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय एवं सहकारिता विभाग द्वारा दी जा रही वित्तीय सहायता का लाभ पात्र है।डीसी ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा एक परिवार में दो बच्चों तक ₹1850 प्रति माह प्रति बच्चा पेंशन प्रदान की जा रही है।उन्होंने कहा कि यदि बच्चे के माता-पिता या अभिभावक किसी भी सरकार द्वारा पारिवारिक पेंशन प्राप्त कर रहा है वो उपरोक्त स्कीम का लाभ नहीं ले पाएंगे।

यहां पर करें आवेदन:-
डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि इस स्कीम का लाभ लेने के इच्छुक प्रार्थी अपने नजदीकी अंत्योदय सरल केंद्र, अटल सेवा केंद्र सहित सीएससी केंद्र पर आवेदन कर सकते हैं।जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उपरोक्त स्कीम का लाभ लेने के इच्छुक व्यक्ति के पास बेसहारा होने का प्रमाण पत्र, बच्चों के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र व आवेदक का 5 वर्ष या उससे अधिक की अवधि का हरियाणा राज्य में निवासी होने का दस्तवेज जैसे कि फ़ोटोयुक्त वोटर कार्ड या राशन कार्ड आदि की स्वयं सत्यपित फोटोप्रति सहित परिवार पहचान पत्र होना आवश्यक है। आवेदक के पास यदि उपरोक्त दस्तावेजों में से कोई दस्तवेज नहीं है तो वह कोई अन्य प्रमाण पत्र सहित 5 वर्ष से हरियाणा में रिहायश का हलफनामा दे सकता है।

Related posts

डीटीपी इंफोर्स्मेंट के ढीलाढाला रवैये के कारण ग्रीन फिल्ड कालोनी के बिल्डरों के हौसले बुलंद, अवैध निर्माण बनाकर कानून को दिखाया ठेंगा। 

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: छात्रों को अब बस -पास सुविधा 150 किलो मीटर तक मिलेगी : असीम गोयल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 17वें मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज-2024 का समापन, बेन एंड गॉज़ (दिल्ली) ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x