Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :’स्वदेश सोच’ से युवा करे राष्ट्र निर्माण, सिंघल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : मजबूत राष्ट्र के  निर्माण में युवाओ  की ‘स्वदेश सोच’ सबसे कारगर साबित होगा, डी ए शताब्दी कॉलेज के ‘स्वदेशी सोच’ के कार्यक्रम में श्री कृष्ण सिंघल, रिटायर्ड डिप्टी  डायरेक्टर, इंडियन आयल ने कहा | इस कार्यक्रम की शरुआत मुख्या वक्ता श्री सिंघल और कॉलेज के प्राचार्य डॉ सतीश आहूजा ने दीप प्रज्वल्लित कर किया | इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओ को चीन निर्मित सामानो को छोड़ भारत निर्मित सामानो को उपयोग करने के लिए प्रेरित करना था | डॉ सतीश आहूजा ने कहा की विश्व का सबसे युवा देश भारत है, राष्ट्र निर्माण में युवाओ का सबसे बड़ा योगदान हो सकता है | डॉ आहूजा ने कहा की भारत निर्मित सामानो का उपयोग कर आपने देश के अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर के भी अपने देश को शक्तिशाली बनाने में युवा अपना योगदान दे सकते है |  श्री सिंघल ने युवाओ को आने वाले त्योहारों के मौके पर अपनी खरीदारी में स्वदेशी वस्तु ही ख़रीदे | दिवाली के मौके पर कड़ोरो रूपये की चीन निर्मित लाइटें, पटाखों  आदि की खरीदारी से अपने को दूर रखे और राष्ट्र निर्माण में आपने सहयोग दे | छात्र – छात्राओं ने शपथ ली के आने वाले त्यौहार के मौके पर स्वदेशी खरीदारी ही करेंगे |     इस मौके पर डॉ सुनीति आहूजा, डॉ नरेदर दुग्गल, उर्वशी  सपरा, अंजलि मनचंदा, प्रमोद कुमार, सरोज कुमार, मीनाक्षी हूडा,  डॉ वनिता सपरा आदि मौजूद थे |

Related posts

फरीदाबाद:प्रदूषण नियंत्रण के लिए पुराने कमर्शियल वाहनों की एंट्री पर रोक : आरटीओ सचिव मुनीश सहगल

Ajit Sinha

कोरोना वाइरस और दिल्ली दंगे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने हेतु ग्रीनफील्ड कॉलोनी के लोग नही मनाएंगे: वीरेंद्र भड़ाना।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर व छीना झपटी व मारपीट के मामले में दो महिलाएं सहित 4 लोग पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x