Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत ने आठ विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व एक परियोजना की जनता को समर्पित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आज  जिला परिवेदना एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक के पश्चात जिला के लोगों के लिए 26.20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली आठ विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व एक तीन करोड़ सात लाख रूपए  की लागत से तैयार हुई एक विकास परियोजना का उद्घाटन कर उसे जिला की जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह विकास परियोजनाएं ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होंगी।    

उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आज  सबसे पहले फरीदाबाद सूरजकुंड रोड पर स्थित सूरजकुंड गोल चक्कर पर 307.23 लाख रुपये की लागत से बनाए गए फुट ओवरब्रिज का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि इस फुट ओवरब्रिज की यहां काफी समय से मांग की जा रही थी। ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से यहां हमेशा हादसे होते रहते थे और अब इस फुट ओवरब्रिज के बनने से यहां हादसों की संख्या में कमी आएगी। इसके बाद उन्होंने 26.10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली आठ अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इन विकास परियोजनाओं में कौराली से भिकुका वाया फिरोजपुर अटाली सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण 286.98 लाख रुपये की लागत से,बदरौला से चांदपुर वाया बहादुर पुर सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण 151.75 लाख रूपए  की लागत से, कुरैशी पुर से नंगला गुजरान सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण 114.09 लाख रूपए की लागत से ,अरवा पंटून पुल से शहाजनपुर खादर सड़क फतेहपुर आटा (यूपी) तक सड़क का नव निर्माण 526.32 लाख व 142.00 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके साथ ही शहजानपुर खादर से लतीफपुर तक नई सड़क का निर्माण 139.84 लाख रुपये की लागत से और फरीदाबाद जसाना चीरसी मंझावली तक सीमेंट ब्लाक से सड़क का विस्तार 759.23 लाख रूपए की लागत से करने के कार्य का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही धौज गांव में 1.66 लाख रुपये की लागत से अपशिष्ट जल प्रबंधन परियोजना का 1.66 लाख रुपये की लागत से और सीकरी गांव में 3.24 लाख रुपये की लागत से मॉडल पोंड के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया गया।

Related posts

राजस्व विभाग जमीन की रजिस्ट्री, जमाबंदी सहित अन्य ऑनलाइन प्लेट फार्म प्रणाली का कार्य पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत : डीसी

Ajit Sinha

फेम इंडिया मैगज़ीन सर्वे एजेंसी एशिया अवार्ड 2019, पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल को सर्वश्रेस्ठ मंत्री के अवार्ड से नवाजा गया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा अनोखा इतिहास, रामभक्तों को तोहफे में दिया भगवान श्रीराम का मंदिर- भाटिया

Ajit Sinha
4 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x