Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के बुल्डजरों ने जमकरनिर्माणधीन अवैध बिल्डिंगों पर कहर बरपाया, अवैध निर्माण बर्दास्त नहीं, सतवीर मान।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने आज नहरपार के ग्रेटर फरीदाबाद में बड़े पैमानें पर निर्माणधीन बिल्डिंगों में तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया जिसमें अवैध रूप से बने एक हाल, दुकानें , चारदीवारी व डीपीसी के साथ आदि निर्माण शामिल हैं। इस दौरान पुलिस बल का नेतृत्व भूपानी थाने के एसएचओ अनिल कुमार  कर रहे थे।

ओल्ड फरीदाबाद जॉन के संयुक्त आयुक्त सतबीर मान ने बताया कि इन दिनों नगर निगम ने अवैध निर्माणों व दुकानों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ हैं इस क्रम में नहरपार के सेक्टर -86, 87, एसआरएस चौक, खेड़ी चौक पर अवैध रूप से बन रहे कई निर्माणधीन बिल्डिंगों को दो जेसीबी  मशीनों की सहायता से तोड़ दिया गया हैं।
सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि करीब 500 गज जमीनों में चोरी छिपे बनाए जा रहे एक बड़ा हाल, 300 गज जमीनों में बने पिलरों को तोडा गया हैं इसके अलावा खेड़ी चौक पर तीनअलग -अलग  निर्माणधीन दुकानें, कई चार दीवारी व डीपीसी को तोडा गया हैं। उनका कहना हैं कि इस इलाके में अवैध निर्माणों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  इस कार्रवाई के दौरान ओल्ड फरीदाबाद के संयुक्त आयुक्त सतवीर  मान, एसडीओ पदम् भूषण, जीतराम,भवन निरीक्षक अनिल व अमित के साथ आदि कर्मचारीगण  मौजूद थे। इस तोड़फोड़ के दौरान भूपानी थाने के एसएचओ अनिल कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौजूद थे।
    

Related posts

फरीदाबाद: योग से जिंदगी में सकारात्मक बदलाव महसूस करने लगेंगे – प्रभात रंजन आचार्य

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज दो आईएएस सहित 38 अधिकारियों के तबादले किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रत्येक मतदाता सुनिश्चित करें कि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल हो : उपायुक्त

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x