Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: डीसी यशपाल ने सभी निजी अस्पतालों को निर्देश जारी किए कि वह निर्धारित दरों से ज्यादा पैसा मरीजों से ना लें।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उपायुक्त यशपाल ने सभी निजी अस्पतालों को निर्देश जारी किए कि वह निर्धारित दरों से ज्यादा भुगतान मरीजों से ना लें। उन्होंने कहा कि सभी निजी अस्पताल सरकार द्वारा जारी रेट लिस्ट अपने अस्पताल में अवश्य लगाएं और आपदा की इस घड़ी में मरीजों को अच्छे से अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाएं। उपायुक्त यशपाल रविवार देर श्याम को सभी इंसिडेंट कमांडर स्वास्थ्य अधिकारियों एवं आईएमए के प्रतिनिधियों से मीटिंग कर रहे थे। उपायुक्त यशपाल ने कहा कि आज हमारे सामने आपदा का समय है।

चिकित्सा एक महान कार्य है और आज आपदा के समय में हमें सभी लोगों को मिलकर कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देनी है। उन्होंने सभी इंसिडेंट कमांडरों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सेहत तालमेल के साथ काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी मिल कर कोविड-19 पॉजिटिव लोगों की मदद में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव आता है उसकी कांटेक्ट ट्रेसिंग कर उसे होम आइसोलेशन से लेकर अस्पताल तक सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाने हैं। उन्होंने मीटिंग में समीक्षा करते हुए कहा कि कुछ प्राइवेट लैब देरी से रिपोर्ट प्रस्तुत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लैब में कई दिन के बाद नेगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हो रही हैं। इससे गलत रिपोर्टिंग होती है और मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी गड़बड़ी करता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए। मीटिंग में हुडा प्रशासक कृष्ण कुमार एसडीएम बल्लभगढ़ अपराजिता एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया नगर निगम के संयुक्त आयुक्त नवदीप नैन सहित सभी इंसीडेंट कमांडर व आईएमए की प्रतिनिधि मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद:स्कूलों में गर्मियों की छुटि्टयां 15 जुलाई तक बढाई गई, अब लगाई जा रही हैं ऑनलाइन कक्षाएं 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीसीपी सेंट्रल लोकेंद्र सिंह ने आज थानों में तैनात 26 पुलिस कर्मियों को नगद ईनाम व प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में पहुंचा टिड्डी दल, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल के सहायक निजी सचिव ने की लाइव रिपोर्टिंग-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x