Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ; आज बसंतपुर में डीटीपी इंफोर्स्मेंट,विजिलेंस व ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने संयुक्त रूप से बड़े पैमानें पर तोड़फोड़ की कार्रवाई को दिया अंजाम।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद ; जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट व विजिलेंस तथा ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने आज संयुक्त रूप से गांव बसंतपुर में दो बुल्डजरों की सहायता से बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल के नेतृत्व नवीन नगर पुलिस चौकी के इंचार्ज सुरेश कुमार कर रहे थे।
जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने कहा कि आज जो तोड़फोड़ की कार्रवाई में ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के साथ मिलकर की गई। उनका कहना हैं कि प्रॉपर्टी डीलर्स द्वारा करीब 10 एकड़ जमीनों पर तीन अवैध कालोनियों को विकसित किया जा रहा था जिसमें 4 प्रॉपर्टी डीलर्स के कार्यालय, 15 रिहायशी निर्माणों, 150 डीपीसी व रोड नेटवर्क व बाउंड्रीवाल बने हुए जिस आज दो बुल्डजरों की सहायता से ध्वस्त कर दी गई हैं। उनका कहना हैं कि इस दौरान नगर निगम की तरफ से एसडीओ राजकुमारव उनके कार्यालय की तरफ से जई बसंत कुमार , प्रदीप कुमार व सूरज कत्याल उपस्थित थे। जबकि इस दौरान पुलिस बल के नेतृत्व नवीन नगर पुलिस चौकी के इंचार्ज सुरेश कुमार कर रहे थे। उनका कहना हैं कि वह अपने क्षेत्रों में अवैध निर्माणों को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगें।

Related posts

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व विधायक सीमा त्रिखा ने इस क्षेत्र में 20 करोड़ रूपए की लागत से सीवरेज लाइन का शुभारम्भ किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक ही परिवार के 6 सदस्यों को पहले खिलाई जहर, फिर काटी गई नसें, 1 की मौत, 3 ज्यादा गंभीर, 2 की हालत ठीक।

Ajit Sinha

कोरोना ब्लास्ट: फरीदाबाद में आज कोविड-19 के 259  मामले पोजिटिव आए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x