Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: साइबर क्राइम ने दो साइबर ठगों को अरेस्ट किया हैं, जो फोन पर बैंक कर्मचारी बनकर लोन दिलाने के नाम पर ठगते थे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:- आमजनों के साथ ऑनलाइन ठगी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर अपराध थाना पुलिस टीम ने दो अपराधियों को अरेस्ट किया है, जोकि बैंक कर्मचारी बन आमजनों को कॉल कर उनको लोन दिलाने का झांसा देते थे और फिर उसके बाद उनके साथ ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम देते थे।

जीवन में जरूरतों को पूरा करने या शादी विवाह में तकरीबन सभी को पैसों की जरूरत होती है। जिस इंसान को पैसों की जरूरत हो और उसके पास कोई फोन आ जाए कि वह आसानी से आप को लोन दिला देगा तो शायद एक बार तो सभी ऐसे जालसाजों की बातों में आ सकते हैं। ऐसा ही कुछ तिरखा कॉलोनी में रहने वाले महेंद्री के साथ हुआ, घटना गत 13 जुलाई 2021 की है जब उनके पास बैंक कर्मचारी बन आरोपियों ने फोन किया और शिकायत कर्ता महेंद्री उनकी बातों में आ गया जिस पर आरोपियों ने शिकायतकर्ता के खाते से 1 लाख 79 हजार 999 रुपए निकाल लिए। उपरोक्त वारदात के संबंध में शिकायतकर्ता द्वारा साइबर अपराध थाना में सूचना देने पर मामला धोखाधड़ी के तहत दर्ज कर तुरंत मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की गई।

साइबर थाना इंचार्ज बसंत की टीम ने तकनीकी माध्यम से साक्ष्य जुटाकर आरोपियों की सबसे पहले पहचान की। जिस उपरांत पुलिस टीम ने आरोपी रोशन विश्वकर्मा, निवासी विजय नगर गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश और सोनू,निवासी संगम विहार ,दिल्ली को फरीदाबाद बॉर्डर एरिया से अरेस्ट किया। पुलिस टीम ने आरोपियों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई जिस में सामने आया कि आरोपियों ने बैंक कर्मचारी बन लोन दिलाने के नाम पर 30 से ज्यादा वारदातों को एनसीआर एरिया में अंजाम दिया हुआ है।पूछताछ के दौरान जब आरोपियों से पूछा गया कि वह लोगों के फोन नंबर कहां से लाते थे। इस पर आरोपियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने में उनके साथ एक अन्य साथी भी होता था जो कि लोगों के मोबाइल नंबर और धोखाधड़ी के पैसे अकाउंट में डालने वाला अकाउंट भी वही उपलब्ध कराता था।साइबर अपराध थाना की पुलिस टीम फरार आरोपी को अरेस्ट करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है उसको भी जल्द अरेस्ट किया जाएगा। उपरोक्त वारदात को सुलझाते हुए पुलिस टीम ने आरोपियों से 1 लाख 30 हजार रुपए और वारदात में इस्तेमाल की गई मोबाइल सिम बरामद कर ली है। उपरोक्त दोनों आरोपियों का रिमांड पूरा होने पर आज उन्हें पेश अदालत कर जेल भेजा गया है।

Related posts

फरीदाबाद: पुलिसकर्मियों ने चौकी में किया कन्या पूजन, बालिका रक्षा की शपथ ली।

Ajit Sinha

फरीदाबाद विधानसभा चुनाव के लिए आज दूसरे दिन चार लोगों ने दाखिल किए नामांकन पत्र :विक्रम सिंह

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: सीएम मनोहर लाल ने 2 नए पुलिस स्टेशनों की स्थापना के लिए प्रशासनिक मंजूरी दे दी है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x