Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: चेतन हत्या कांड में क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने तीन आरोपितों धर दबोचा, पूछताछ जारी..


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: रविवार रात को चेतन उम्र 25 की चाकू पेट में घोंप कर हत्या करने के सनसनीखेज मामले में तीन  आरोपितों को क्राइम ब्रांच-65  की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम अनिकेत उम्र 21 वर्ष, शिवम् उम्र 19 वर्ष , सागर उम्र 23 वर्ष हैं। पुलिस की माने तो चेतन की हत्या रंजिशन की गई हैं। इस संबंध में थाना आदर्श नगर में गत सोमवार , 20 जनवरी -2025 को दिनेश निवासी गांव कैलावन ,जिला बुलंद शहर , उत्तर प्रदेश हाल ऊंचा गांव , बल्लभगढ़ , फरीदाबाद की शिकायत पर कानून की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।    

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित अनिकेत उर्फ विवेक निवासी उंचा गांव , शिवम तेज नगला जिला इटावा, उत्तर प्रदेश हाल उंचा गांव व सागर उंचा गांव के रहने वाला है। तीनों बेरोजगार है पूछताछ पर सामने आया कि गत 19 जनवरी को रात समय करीब 10.30 PM पर ऊंचा गांव में विनय के घर प्रवीण उर्फ बब्लू, अनिकेत, शिवम,सागर, विनय व मृतक चेतन हुक्का व शराब पी रहे थे।

किसी बात को लेकर प्रवीण उर्फ बब्लू व चेतन में कहासुनी हो गई। जिसपर प्रवीण उर्फ बब्लू, शिवम, सागर व अनिकेत ने चेतन के साथ झगडा किया तथा मारपीट की और इसी दौरान अनिकेत ने चाकू निकाल कर चेतन के पेट में चाकू से वार किया। जो मौके पर ही चेतन गिर गया और शिवम, सागर, बब्लू व अनिकेत मौके से फरार हो गए। पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ है कि करीब 5/6 महीने पहले चेतन व अनिकेत के बीच कहासुनी हुई थी। जिसकी अनिकेत रंजिश रखता था। आरोपितों को मामले में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Related posts

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद द्वारा गुरुग्राम – फरीदाबाद रोड स्थित मांगर चौक के पास चल रहे अवैध अहाता पर की छापेमारी, केस दर्ज।

Ajit Sinha

जिला परिषद फरीदाबाद के चेयरमैन विजय सिंह को हरियाणा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

Ajit Sinha

पत्नी की सिर में पत्थर मार कर हत्या करने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चरित्र पर शक करता था। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x