Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

किराएदार के एक मकान से 9 लाख 3 हजार रुपए नकद किया बरामद, आयकर विभाग को दी गई सूचना।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:आज अपराध शाखा , सिकंदरपुर, गुरुग्राम टीम ने एक किराएदार के एक मकान से 9 लाख 3 हजार रुपए नकद बरामद किया है। इस संबंध में पुलिस ने किराएदार धर्मवीर निवासी सुहेड़ी जिला हरदोई (उत्तर-प्रदेश) को नोटिस दिया गया। इसकी सूचना आयकर विभाग को भी दे दी गई है, अभी तक की कार्रवाई में आरोपित ने कोई ठोस जवाब नहीं दे सका है। आगे कार्रवाई जारी है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा, सेक्टर -सिकंदरपुर, गुरुग्राम के इंचार्ज राजेश कुमार की टीम को गत 8 सितंबर -2024 को अपनी विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से एक सूचना गांव नाथूपुर में एक मकान में रह रहे एक किराएदार व्यक्ति के पास अवैध भारतीय मुद्रा होने के संबंध में प्राप्त हुई। उनका कहना है कि प्राप्त सूचना पर कार्रवाई  करते हुए एक टीम गठित करके बताए गए मकान पर छापेमारी की और मकान के मालिक को इस संबंध में सूचना दी गई तथा किराएदार *धर्मबीर निवासी सुहेड़ी जिला हरदोई (उत्तर-प्रदेश)* को नोटिस दिया गया। पुलिस द्वारा मकान मालिक की मौजूदगी में कमरे की तलाशी ली गई और तलाशी के दौरान कुल 9 लाख 3 हजार रुपए की नगदी बरामद हुई। धर्मबीर सिंह से नकदी के संबंध में पूछताछ की गई लेकिन वह कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया। नगदी को गवाहों की मौजूदगी में सील किया गया तथा इस संबंध में आगामी कार्रवाई  के लिए आयकर विभाग को सूचना दी गई।

Related posts

हरियाणा ने आतिथ्य सत्कार से जीता विदेशी मेहमानों का दिल

Ajit Sinha

पेट्रोल पंप के कर्मियों से दो लाख रूपए लूट कर सेंटरों कार में भाग रहे लूटेरे के साथ पुलिस की मुठभेड़, लूटेरे के पैर में लगी गोली-पढ़े  

Ajit Sinha

क्राइम ब्रांच, पलवल ने मोबाइल संचालक से रंगदारी मामले में चार सह आरोपितों को किया अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x