Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच-सेक्टर -65 ने आज नशे के इंजेक्शन का अवैध कारोबार करने वाले एक शख्स को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच-सेक्टर -65 ने आज नशे के इंजेक्शन का अवैध कारोबार करने वाले एक शख्स को अरेस्ट किया हैं। पुलिस ने इस शख्स के पास से ट्रामाडोल के 900 इंजेक्शन बरामद किए हैं। इस आरोपित के खिलाफ सराय खाव्जा ,सेक्टर -37 थाने में सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं। आज इस आरोपित को पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने आरोपित को जेल भेज दिया हैं। 

इंचार्ज कर्मवीर खटाना ने आज जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम ने सेक्टर -37 के निकट एक कट के पास से एक शख्स को अरेस्ट किया हैं। इसके पास से ट्रामाडोल के 900 इंजेक्शन को बरामद किया जोकि अवैध रूप से किसी और शख्स को सप्लाई देने जा रहा था। इस आरोपित का नाम अमित निवासी गांव सुल्तानपुर , जिला जौनपुर , उत्तरप्रदेश फ़िलहाल डबुआ कालोनी फरीदाबाद में रह रहा था।

और यह आरोपित अमित टेस्टिंग लैब डबुआ कालोनी में काम करता हैं। यह बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन के पास अनजान शख्स से यह नशे का इंजेक्शन लेकर आया था।  

Related posts

पॉक्सो एक्ट में अग्रिम जमानत लेने के लिए पीड़िता की उम्र बारे बनवाए फर्जी दस्तावेज, थाना छायंसा की टीम ने किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

क्राइम ब्रांच की बिहार में कार्रवाई, 3 लाख की ठगी में आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

मेरा कचरा मेरी जिम्मेदारी, हर आदमी अपना कचरा उठाने की जिम्मेदारी अगर स्वयं ले तो शहर स्वच्छ हो जाएगा: मूलचंद शर्मा 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!