Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -48 ने फरीदाबाद -गुडगाँव रोड पर मोबाइल फोन व नगदी छीनने वाले गिरोह के 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -48 पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया हैं जो फरीदाबाद  -गुड़गांव रोड पर सक्रीय था और लधुशंका व पहाड़ों की तस्बीरे लेते वक़्त लोगों के हाथों से मोबाइल फोनों व नगदी छीनने का कार्य किया करते थे। पुलिस की मानें तो इस मामले में अभी चार लोगों को गिरफ्तार किया हैं और पकडे गए आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन, दो मोटर साइकिलें व नगद 4400 रूपए बरामद किए हैं।

प्रभारी विमल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पाली वांस गांव ,सेक्टर -55 निवासी सन्नी, नरेश, बलराज, नाबालिग व संदीप उर्फ़ कल्लू यह सब के सब एक ही गिरोह के सदस्य हैं जिन्हें एक गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया हैं इनमें से एक आरोपी संदीप उर्फ़ कल्लू अभी फरार चल रहा हैं। उनका कहना हैं कि यह लोग फरीदाबाद -गुड़गांव रोड पर जो लोग अपने वाहनों को खड़ी करके लधुशंका कर रहे होते थे और जो लोग पहाड़ों की तस्बीरें अपने मोबाइल फोन से ले रहे होते थे। यह लोग उन लोगों से मारपीट कर उनका मोबाइल फोन व नगदी छीन कर फरार हो जाते थे। उनका कहना हैं कि पूछताछ में पकडे गए आरोपियों ने 40 वारदातों को करना कबूल किया हैं पर फरीदाबाद क्षेत्र में कुल छह ही मामले दर्ज हैं। उनका कहना हैं कि फरीदाबाद में दर्ज 6 मामलों को अभी सुलझा लिया हैं। बाकि लोगों का पता किया जा रहा हैं। उनका कहना हैं कि सभी आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया हैं जहां से उन लोगों को चार दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया गया हैं।

Related posts

फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित के मरीजों का बढ़ना जिला प्रशासन लापरवाही का नतीजा , 50 दिनों के बाद भी काबू नहीं पाया गया कोरोना पर ।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 1991 बैच के पांच आईएएस अधिकारियों को पदोन्नत किया है।

Ajit Sinha

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 14,20,500 रूपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने एक वकील सहित 3 पकड़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x