Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज गांव पाली गोठड़ा व धौज में बड़े पैमानें पर अवैध निर्माणों पर चलाया बुल्डोजर, नरेश कुमार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : जिला नगर योजनाकार इन्फ़ोर्मेंट ने आज तीन अलग -अलग जगहों पर बुल्डोजर की सहायता से भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया । जिसमें रोड नेटवर्क, एक प्रॉपर्टी डीलर की ऑफिस, तीन निर्माणधीन मकानों व 40 डीपीसी तथा ग्रीन बेल्ट में बने दो अवैध मकान शामिल हैं। बतातें हैं कि इस तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद थे।

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि गांव पाली गोठड़ा मोहब्ताबाद में करीब छह एकड़ जमीनों में दो अवैध कालोनियों को विकसित किया जा रहा था जिसमें रोड नेटवर्क,एक प्रॉपर्टी  डीलर की ऑफिस, तीन रिहायशी निर्माणधीन मकानों व 40 डीपीसी बने हुए थे जिसको उन्होने आज बुल्डोजर की सहायता से तोड़ दिया गया हैं। उनका कहना हैं कि इसके अलावा गांव धौज में  ग्रीन बेल्ट की जमीनों पर अवैध रूप से बने दो निर्माणों को भी तोड़ दिया गया हैं। इस कार्रवाई के दौरान डियूटी मजिस्टेट के रूप में स्वंय मौजूद थे और उनके साथ बसंत सिंह, प्रदीप राणा व जई अजरुद्दीन उपस्थित थे।
    

Related posts

फ़रीदाबाद: प्रदूषण फैलाने वाले या कूड़ा जलाने वाले लोगों की फोटो व वीडियों बना कर व्हाटऐप्स नंबर 9599780888 पर भेजे, कार्रवाई होगी-गर्ग

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने कोरोना संक्रमित मरीजों को पका – पकाया खाना घरों तक पहुंचाने की शुरुआत की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नीमका जेल में एक शख्स के मौत के बाद मचा बवाल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x