Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 पुलिस ने एक शख्स को पिकअप गाडी में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब ले जाते हुए धर दबोचा, 124 पेटियों को पकड़ा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 पुलिस ने एक शख्स को शराब तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने पकडे गए शराब तस्कर से अंग्रेजी शराब की  124  पेटियों सहित एक पिकअप गाडी को बरामद किया हैं। शहर बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने पकडे गए आरोपी शख्स के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं।

प्रभारी सतेंद्र रावल का कहना हैं कि उन्हें  सूचना मिली थी कि कुम्हार वाड़ा, बल्लभगढ़ निवासी नरेंद्र एक पिकअप गाडी में अंग्रेजी शराब की एक खेप भीकम कालोनी ,तिगांव के रास्ते अवैध रूप से बेचने हेतु जा रहा हैं इस सूचना के बाद उन्होनें एक टीम गठित की और उसे पकड़ने हेतु अपना जाल बिछा दिया व साथ में  इलाके की पुलिस को भी अपने साथ  जोड़ लिया। इस दौरान मुखबिर द्वारा बताएं गए नंबर के पिकअप गाडी पुलिस को आता हुआ दिखाई दिया और पुलिस ने उस गाडी को चारों तरफ से धेर कर ,उसे  पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी शख्स नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह छोटे -छोटे दुकानदारों को  अंग्रेजी शराब की बोतलें सप्लाई देने हेतु जा था और वह लोग इन बोतलों को सस्ते में लेकर महंगें दामों में ग्राहकों  को  बेचते हैं।

Related posts

फरीदाबाद : सिद्धदाता आश्रम बाबा पुरुषोत्तमाचार्य और उनके सेवादारों पर लगा गौशाला चलाने के आड़ में एक एकड़ जमीन पर कब्ज़ा करने आरोप,

Ajit Sinha

फरीदाबाद के दयाल नगर में वीरेंद्र भड़ाना ने पद यात्रा कर भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर के लिए मांगे वोट -लाइव वीडियो।

Ajit Sinha

फरीदाबाद के नागरिकों ने जताया आभार: पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता से भेंटकर किया धन्यवाद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x