Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच, डीएलएफ ने आज राबिया की हत्या में इस्तेमाल की गई चाकू, बाइक, मोबाइल फोन किया बरामद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच, डीएलएफ ने आज दिल्ली की सिविल डिफेंस महिला कर्मी राबिया हत्या कांड में इस्तेमाल की गई चाकू, मोटर साईकिल व मृतका राबिया का मोबाइल फोन आरोपित निजामुद्दीन की निशानदेही पर बरामद किया हैं। इस हत्याकांड मामले में फरीदाबाद पुलिस ने  बीते दिन आरोपित निजामुद्दीन को प्रोडक्शन वारंट पर लिया था। इस प्रकरण की जांच कर रही क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने आरोपित को अदालत में पेश किया था वहां से न्यायालय ने आरोपी को 3 दिन का रिमांड मंजूर किया था।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित  से घटनास्थल की निशानदेही कराई गई, वारदात में प्रयोग किया गया चाकू और जिस मोटरसाइकिल पर राबिया को बैठा कर लाया उस मोटरसाइकिल को खड्डा कॉलोनी, जैतपुर ,दिल्ली से बरामद किया गया है। इसके अलावा आरोपित से राबिया का मोबाइल फोन, बैग, आई कार्ड, आरोपित निजामुद्दीन का मोबाइल खड्डा कॉलोनी, जैतपुर दिल्ली से बरामद किया गया है। आरोपित निजामुद्दीन के परिजनों ने थाना सूरजकुंड में शादी के जो कागजात  स्पीड पोस्ट किए हैं, उस कागजात को क्राइम ब्रांच द्वारा साकेत कोर्ट से वेरीफाई किए जाएंगे ।  आरोपित  से पूछताछ जारी है अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं

Related posts

पुलिस कस्टडी से फरार राजीव उर्फ राका पुलिस मुठभेड़ के बाद अरेस्ट, एक पुलिस इंस्पेक्टर सहित 6 पुलिस कर्मी सस्पेंड।

Ajit Sinha

शिक्षा में गुणवत्ता और मानक सबसे बड़ा लक्ष्य- डॉ. राज नेहरू

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कही बातें हम सभी के लिए हैं महत्वपूर्ण: कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x